Holi program 2021: रंग उत्सव में गूंजा होली आई रे

रंग उत्सव में गूंजा होली आई रे

<p>Holi program 2021: रंग उत्सव में गूंजा होली आई रे</p>
लखनऊ। परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सृजन फाउंडेशन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 मार्च तक यातायात जागरूकता मेला-रंग उत्सव का आयोजन शाश्वत दुर्गा पूजा पार्क, सेक्टर 9, विकास नगर में चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को होली गीत, नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पल्टन छावनी शाखा के 9वीं, 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका दीपा जोशी व मीरा मिश्रा के निर्देशन में आई होली आई रे..गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से सभी को होली के रंग में सराबोर कर दिया। जिसमें आयुषी सिंह, सौम्या पाल, वंशिका सिंह, प्रियांशी श्रीवास्तव, पलक वर्मा, शुभी प्रजापति, माही श्रीवास्तव, शालिनी, पारुषी व गुनगुन गुप्ता ने सामूहिक प्रस्तुति दी। अगले क्रम में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुति मे शालिनी श्रीवास्तव ने सडक सुरक्षा जागरुकता पर कविता सुनाई। उसके बाद ट्रैफिक सेफ्टी रूल पर नुक्कड नाटक का मंचन किया। इसमे 7 साल से 13 वर्ष के बचचों ने हिस्सा लिया। अंशु मिश्रा, साक्षी सिंह, देव्यांश, सुखमीत, अगम ने हिस्सा लिया।
उसके बाद शालिनी श्रीवास्तव के संचालन में होली डांस की प्रस्तुतियां हुई। सूरज शुक्ला और सुधा ने होली गीत, शिखा मिश्रा, होली पर डांस पेश किया। श्रेया बिंदल ने होली आई रे’ पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। आज के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान , विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव सपा दीपक रंजन के अलावा हेमा खत्री, नीलू त्रिवेदी, स्नेह बिंदल आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.