आज से शुरू होगा प्रियंका की बैठकों का दौर

इस दौरे के दौरान वह चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगी और अपनी पार्टी को प्रगति पथ पर चलने के दिशानिर्देश देंगी।

लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की लहर बहुत ही तेज़ी से फ़ैल रही है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष सभी ने अपनी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गाँधी एक बार फिर यूपी के दौरे पर है। इस दौरे के दौरान वह चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेंगी और अपनी पार्टी को प्रगति पथ पर चलने के दिशानिर्देश देंगी। उनके इस कार्यक्रम की शुरुआत आज से होगी। अपने लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका गाँधी की बैठकों का दौर आज से शुरू होगा, जिसमे चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी और कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा योजना के अन्तर्गत समीक्षा की जाएगी।
चुनाव समिति के साथ होगी खास बैठक – आज प्रियंका गाँधी चुनाव समिति के साथ बैठक करेंगी जिसमे वह चुनावी रैलियों की लिस्ट को फ़ाइनल करेंगी और कांग्रेस की विशेष यात्रा ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा ‘ का रोडमैप भी तैयार करेंगी। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों पर भी विशेष चर्चा की जा सकती है ,साथ ही प्रियंका पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर उनके विचारों को आमंत्रित करेंगी। मेरठ से शुरू होने वाली चुनावी रैली का विशेष रोडमैप तैयार करके उस पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।
क्या है ये ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा ‘ – विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रियंका गाँधी ने जनता से दूरियां कम करने के लिए एक विशेष प्रकार के कार्यकम का आयोजन कर रही है। जिसे ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा – हम वचन निभाएंगे ‘ के नाम से जाना जायेगा। यह प्रतिज्ञा यात्रा 12 हजार किमी तक होगी। यह विशेष कार्यक्रम सात अक्टूबर को शुरू किया जायेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा 10 सितम्बर को ही कर दी गयी थी।
क्या होगा खास – अपने लखनऊ दौरे के दौरान प्रियंका गाँधी का एक खास मकसद है कि वह पार्टी के पुराने पदाधिकारियों नेताओं से बात करेंगी ताकि सारे पुराने गिले शिकवे दूर हो जाये। जितिन प्रसाद और ललितेश त्रिपाठी के बाद अब प्रियंका अपने पार्टी के किसी भी नेता को पार्टी छोड़ते हुए नहीं देखना चाहती है अब प्रियंका कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.