यूपी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा कि यूपी में एक दिन में कुल 155020 नमूनों की जांच की गई। इनमें 61215 आरटीपीसीआर, लगभग 2000 ट्रूनाट और 90000 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 1,65,32,000 नमूनों की जांच की चुकी है। ई-संजीवनी पोर्टल से उतर प्रदेश की जनता लगातार इलाज के लिए सलाह ले रही है। आपको बता दें कि तमिलनाडु के बाद यूपी दूसरा ऐसा राज्य है, जहां ई-संजीवनी पोर्टल से परामर्श लिया जा रहा है। ई संजीवनी पोर्टल पर रविवार को छोड़कर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है। लगभग तीन हजार लोग रोजाना फोन के माध्यम से डाक्टर से सलाह ले रहे हैं। इनमें भी महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
सीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक में कोविड-19 के नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य व्यवस्था की सतत सुदृढ़ता व आर्थिक विकास की गति में निरंतर वृद्धि हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि यूपी में रिकवरी दर संतोषजनक है, जिसको और बेहतर करने की जरूरत है इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
कोरोना अपडेट
नए केस – 1848
डिस्चार्ज मरीज – 2112
कुल स्वस्थ – 4,73,316
कुल संक्रमित – 5,03,275