लखनऊ

UP Top News : उत्तर प्रदेश में एस्मा, छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध

UP Top News- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

लखनऊMay 23, 2020 / 04:26 pm

Mahendra Pratap

UP Top News : उत्तर प्रदेश में एस्मा, छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध

लखनऊ. लखनऊ. भत्तों को खत्म करने से नाराज सरकारी कर्मचारियों पर योगी सरकार और सख्त,लागू किया एस्मा, छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध, माना जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला भत्तों में कटौती के बाद कुछ कर्मचारी संगठनों के आक्रोश और आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर लिया है।
लखनऊ. लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य, 5000 लोगों का चालान, सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर पहली बार में 100-500 रुपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। इसी तरह दूसरी बार में 500-1000 रुपये तक और तीसरी बार में 1000 रुपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान है।
लखनऊ. एक ही दिन 15 लोगों ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम, अब तक सूबे में 153 की मौत, 5749 संक्रमित, इनमें 1361 प्रवासी।

अयोध्या. रामलला के भक्तों ने लॉकडाउन में दिया 4.60 करोड़ का दान, ऑनलाइन मिला दान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो खातों में आया।
लखनऊ. यूपी में पर्स छीना तो अब 14 साल की जेल तय, चोरी का माल खरीदने वाले को भी होगी सख्त सजा, सरकार कर रही संशोधन।

Home / Lucknow / UP Top News : उत्तर प्रदेश में एस्मा, छह माह तक हड़ताल पर प्रतिबंध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.