जब विपक्ष में आएंगे तब महंगाई की मार पर बोलेंगे भाजपाई : ओम प्रकाश राजभर

योगी सरकार में मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार को आईना दिखते हुए कहाकि भाजपा जब विपक्ष में रहती है तब उनका राग दूसरा रहता है और अब सत्ता में आने के बाद उनका मुंह बंद हो गया है।

<p>जब विपक्ष में आएंगे तब महंगाई की मार पर बोलेंगे भाजपाई : ओम प्रकाश राजभर</p>
लखनऊ. देश और उत्तर प्रदेश में पिछले 19 दिनों से लगातार डीजल-पेट्रोल के दामों वृद्धि हो रही है। इस वक्त किसान धान की रोपाई कर रहा और उसे डीजल की सख्त जरुरत पड़ती है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर मथुरा में कांग्रेस, रालोद, अमेठी-सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। अपने अनोखे तरीके से योगी सरकार पर तंज कस रहे हैं। योगी सरकार में मंत्री रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार को आईना दिखते हुए कहाकि भाजपा जब विपक्ष में रहती है तब उनका राग दूसरा रहता है और अब सत्ता में आने के बाद उनका मुंह बंद हो गया है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए एक ट्विट किया कि भाजपा सरकार में पहली बार डीजल-पेट्रोल के लगातार मूल्यों में रिकॉर्ड वृद्धि! डीजल-पेट्रोल के मूल्य लगभग एक समान! कहां गए योगीश्रीरामदेव। 2014 के बाद 35 रुपए लीटर पेट्रोल-डीजल देने का भरोसा दिया था अब तो 100 रुपए पार होने पर भी देशभक्त खुश होंगे, गरीब/किसान आत्महत्या करें क्या फ़र्क पड़ता है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि पूर्ववर्ती सरकारों में पेट्रोल कीमतों में वृद्धि होने पर भाजपा के नेता व नेत्री महंगाई को लेकर खूब ढोल बजाते थे,अब कहां हैं। सांप सूंघ गया क्या? कहां गए महंगाई की मार का नारा देने वाले? क्या अब ये सभी भाजपाई इसका राग जब विपक्ष में आएंगे तब महंगाई की मार पर बोलेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.