एमएसपी पर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को दिखाया आईना

यूपी जैसे राज्यों की जमीनी हकीकत केंद्र की भाजपा सरकार की खोल रहे हैं कलई : प्रियंका गांधी

<p>एमएसपी पर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को दिखाया आईना</p>
लखनऊ. यूपी में आजकल धान की सरकारी खरीद हो रही है। पर तमाम केंद्रों पर किसान के धान में कमी निकाल जा रहा है, जिससे किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। उसके बाद इन किसानों से आढ़ती और दलाल कम कीमत पर धान खरीद रहे हैं। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को आईना दिखाते हुए कहाकि, भाजपा शासित राज्यों की आधिकारिक रिपोर्टें कहती हैं कि केंद्र सरकार ने एमएसपी उत्पादन लागत से भी कम रखी है।
किसानों की कम कीमत में हो रही धान खरीद पर चिंता जताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा कि, भाजपा शासित राज्यों की आधिकारिक रिपोर्टें कहती हैं कि केंद्र सरकार ने एमएसपी उत्पादन लागत से भी कम रखी है। एमएसपी छीनने वाले काला कानून लाते वक्त भाजपा एमएसपी बढ़ाने का दावा कर रही थी लेकिन यूपी जैसे राज्यों की जमीनी हकीकत केंद्र की भाजपा सरकार की कलई खोल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के धान उत्पादक जिलों में किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 50 फीसदी कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों को लेकर किसानों की नाराजगी जारी है। खरीद केंद्रों पर पंजीकरण, लंबी लाइन और तमाम दिक्कतों के चलते किसानों का धान आढ़ती और चावल मिलें कम कीमत पर खरीद रही हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.