नाई की दुकान से लेकर ब्यूटी पार्लर और बार कैफे तत्काल प्रभाव से बंद, खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर

लखनऊ में बार कैफे, लाउंज, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लखनऊ जिलाधिकारी ने यह कदम उठाया है। लखनऊ जिलाधिकारी के अनुसार ये सभी आगामी 31 मार्च तक बंद रहेंगे या नया आदेश आने तक इन पर यह पाबंदी लागू रहेगी।

<p>नाई की दुकान से लेकर ब्यूटी पार्लर और बार कैफे तत्काल प्रभाव से बंद, खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर</p>
लखनऊ. लखनऊ में बार कैफे, लाउंज, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लखनऊ जिलाधिकारी ने यह कदम उठाया है। लखनऊ जिलाधिकारी के अनुसार ये सभी आगामी 31 मार्च तक बंद रहेंगे या नया आदेश आने तक इन पर यह पाबंदी लागू रहेगी। डीएम ने चेताया कि आदेश का उल्लघंन धारा 188 के तहत दंडनीय होगा।
गुरुवार तक को लखनऊ में कोरोना वायरस के पांच मरीजों पॉजिटिव पाए गए थे। पर शुक्रवार सुबह चार और मरीजों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। मरीजों को केजीएमयू ले जाया गया है। आज जिन चार लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, उनमें जूनियर डॉक्टर के तीन रिश्तेदार शामिल हैं। इन चार को शामिल कर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या 23 पहुंच गई है।
https://twitter.com/AdminLKO?ref_src=twsrc%5Etfw
कोरोना वायरस के बढ़ती संख्या को देखते हुए लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सख्त कदम उठाया है। लखनऊ जिलाधिकारी ने लखनऊ में सभी बार, कैफे, लाउंज, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए हैं। लखनऊ डीएम के अनुसार ये सभी आगामी 31 मार्च तक बंद रहेंगे या नया आदेश आने तक इन पर यह पाबंदी लागू रहेगी। इसके बावजूद मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.