भाजपा सरकार को संजय सिंह की चुनौती, कितना ही दबाव बना लें दिल्ली में किसानों के लिए जेल नहीं बनने देंगे, स्टेडियम नहीं देंगे

केन्द्र सरकार अडानी और अम्बानी की ग़ुलाम : संजय सिंह

<p>भाजपा सरकार को संजय सिंह की चुनौती, कितना ही दबाव बना लें दिल्ली में किसानों के लिए जेल नहीं बनने देंगे, स्टेडियम नही देंगे</p>
लखनऊ. आंदोलित किसानों को दिल्ली के स्टेडियम में शिफ्ट करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से 9 स्टेडियम की मांग की पर केजरीवाल ने इनकार कर दिया। इसके बाद लगातार उन पर केंद्र सरकार दबाव बना रही है। केंद्र सरकार के दबाव का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहाकि, भाजपा कितना भी दबाव बना ले पर दिल्ली में किसानों के लिए जेल नहीं बनने देंगे, स्टेडियम नही देंगे।
#इंडियासपोर्टफारमर्रप्रोटेस्ट का पूरा समर्थन करते हुए आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने ट्विट पर लिखा कि, चाहे पूरी भाजपा को @अरविंदकेजरीवाल के घर के सामने बैठा दो या फिर @अमितशाह भी आकर बैठ जाय जितना हो सके दबाव बना लो लेकिन @अरविंदकेजरीवाल दिल्ली में किसानों के लिए जेल नहीं बनने देंगे, स्टेडियम नहीं देंगे।
इससे पूर्व एक अन्य ट्विट पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहाकि, केन्द्र सरकार अडानी और अम्बानी की ग़ुलाम है, उन्ही के चंदों से भाजपाई चुनाव लड़ते हैं जब तक इनके मालिक इजाज़त नहीं देंगे करोड़ों किसानों की मांग नही मानी जायेगी।
दिल्ली बार्डर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के किसान सहित देश के कोने कोने से आए किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.