मिशन 2022: ‘समाजवादी साइकिल यात्रा’ के बहाने योगी सरकार को घेरने की तैयारी

समाजवादी साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद 10 किलोमीटर तक चलेगी। फिर वहां से दूसरी टीम इस यात्रा की चेन को अगले 10 किलोमीटर तक बढ़ाएगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज बहुत बड़ा सियासी खेल होगा। आज छोटे लोहिया यानी जनेश्वर मिश्रा की जयंती है। आज समाजवादी सेना योगी सरकार के नाकामियों पर बड़ा चोट करने वाली है। इसकी शुरूआत अखिलेश यादव करेंगे। लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में छोटे लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा और फिर सियासी इतिहास की सबसे बड़ी साइकिल यात्रा की शुरूआत होगी। जो जिला, तहसील स्तर पर होगी, गांवों में भी साइकिल यात्रा निकलेगी। इस यात्रा का नाम है समाजवादी साइकिल यात्रा।
यह भी पढ़ें

कर्ज लेकर दिलाया महंगा फोन, फिर बेटी ने यूं भरी सपनों की उड़ान

साइकिल पर सवार होंगे अखिलेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव सुबह 9.45 बजे पार्टी दफ्तर में प्रेसवार्ता करेंगे। समाजवादी साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से प्रारम्भ होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल चौराहा होते हुए साढ़े छह किलोमीटर की दूरी तय करके जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। समाजवादी साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद 10 किलोमीटर तक चलेगी। फिर वहां से दूसरी टीम इस यात्रा की चेन को अगले 10 किलोमीटर तक बढ़ाएगी।
समाजवादी साइकिल यात्रा के अहम मुद्दे

– उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था

– बेरोजगारी

– किसानों के मुद्दे को भी उठाएगी सपा

– कोरोना काल में सरकार के फेल होने का मुद्दा
– आजम खान व अन्य नेताओं और लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमे

– भ्रष्टाचार, लालफीताशाही, महिला उत्पीड़न

– जिला पंचायत चुनावों में धांधली

यह भी पढ़ें

आखिर क्यों हाथ में पैंट लेकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा ?

कौन सा बड़ा नेता कहां करेगा साइकिल रैली का नेतृत्व
– लखनऊ में अखिलेश यादव

– मथुरा में संजय लाठर और उदयवीर सिंह

– मैनपुरी में लीलावती कुशवाहा

– फिरोजाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव

– कानपुर नगर में जूही सिंह
– इटावा में एमएलसी राजपाल कश्यप

– कन्नौज में डिंपल यादव और रुकमणी निषाद

– औरेया में रामपाल

– हाथरस में विनोद, कानपुर देहात में सुधीर रावत

– जालौन में रामआधार सिंह, प्रयागराज में जयशंकर पाण्डेय
– चंदौली में संजय चौहान, मिर्जापुर में रामकिशोर बिंद

– सोनभद्र में विजय सिंह, गोरखपुर में आशुतोष उपाध्याय

– गाजियाबाद में राज कुमार भाटी

– रामपुर में आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा
चुनाव से पहले सरकार को घेरने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यानी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का ये बड़ा आयोजन होगा। जो सीधे सरकार को टारगेट करेगा। इसके अलावा 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी आदिवासियों के लिए भी खास कार्यक्रम करने वाली है। इस दिन सोनभद्र में सपा विश्व आदिवासी दिवस मनाएगी।
यह भी पढ़ें

आगरा: खतरे के निशान पर बह रही चंबल, 12 गांवों से कटा संपर्क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.