Holi 2021:जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त,कुछ खास अचूक उपाय

(Holika Dahan puja) खास अचूक उपाय

<p>Holi 2021:जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त,कुछ खास अचूक उपाय</p>
लखनऊ , (Holi 2021) होली पर्व पर मुहूर्त में होलिका दहन का विशेष महत्व है। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि भद्रा मुख में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है। (Holi 2021) 28 मार्च को भद्रा 1:54 तक रहेगी। (Holi 2021) वहीं होलिका दहन का सही मुहूर्त शाम 6:21 से लेकर रात 8:41 तक है। उन्होंने कहाकि (Holi 2021) इस साल होली पर बहुत से विशेष योग बन रहे हैं। 28 मार्च को होलिका दहन मुहूर्त में चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में होगा और वृद्धि योग बनेगा।
(Holi 2021) 29 मार्च को होली के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा 2 सबसे बड़े ग्रह शनि और गुरु मकर राशि में विराजमान होंगे। वही शुक्र और सूर्य दोनों ही मीन राशि में रहेंगे। कहाकि (Holi 2021) मंगल और राहु वृषभ राशि में बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। होली सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी। वही होली पर अमृत सिद्धि योग भी बनेगा। (Holi 2021) अमृत सिद्धि योग में पूजन करने से सभी मनोरथ पूरे होते हैं।वही धनसंपदा में भी वृद्धि होती है। बतायाकि स्वार्थ सिद्धि योग निश्चित वार व नक्षत्र के सहयोग से बनता है। (Holi 2021) इस योग में किसी विशेष इच्छा या महत्वकांक्षा का ध्यान कर पूजन करने से जल्द इच्छा पूर्ति होती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.