Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 354275 पहुंचा, अब तक 5047 की मौत

Coronavirus in UP : यूपी में अब एक्टिव केस 65,954 हैं। वहीं 2,83,274 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।

<p>Coronavirus in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 354275 पहुंचा, अब तक 5047 की मौत</p>
लखनऊ. coronavirus in UP : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 5,809 नए मरीज मिले। उत्तर प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 3,54,275 पहुंच गया है। वहीं इसमें से 2,83,274 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। यानी करीब 80 फीसद रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 65,954 हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 94 लोगों की और मौत हुई। अभी तक यह खतरनाक वायरस 5,047 लोगों की जान ले चुका है।
इतने नमूनों की हुई जांच

रविवार को 1,40,754 नमूनो की जांच की गई। बीते 24 घंटे में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए 51,884 सैंपल भेजे गए। बाकी ट्रूनैट और एंटीजन टेस्ट किए गए। अब तक कुल 85,40,604 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच यूपी में हुई है। अभी तक सरकारी कार्यालयों और प्राइवेट प्रतिष्ठानों में 64,507 कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
ज्यादा मरीज घर पर ही करवा रहे इलाज

वहीं यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित 52 फीसदी मरीज घर पर अपना इलाज करवा रहे हैं। इस समय 65,954 रोगी हैं और इसमें से 34,119 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 27,818 सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। यानी 42 फीसद मरीज सरकारी अस्पतालों में भती हैं। कोरोना के 3,786 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में हैं। प्राइवेट अस्पताल में सिर्फ 5.7 फीसद मरीज भर्ती हैं। वहीं होटल में 231 मरीज आइसोलेट हैं।

कोरोना मीटर यूपी, 21 सितंबर

कुल मरीज- 3,54,275
नए मरीज- 5,809
ठीक हुए- 2,83,274
एक्टिव केस- 65,954
अब तक मौत- 5,047
जिले संक्रमित- 75
कोरोना मुक्त जिले- 0
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.