Congress protest against diesel petrol prices
लखनऊ. कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को पूरे सूबे में डीजल और पेट्रोल के (Diesel Petrol Prices) बढ़ते हुए दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम को सरकारी लूट करार देते हुए भाजपा सरकार (BJP Government) को जनविरोधी बताया। लखनऊ (Lucknow) में गांधी प्रतिमा के सामने इक्का गाड़ी खुद खींचते प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) समेत दर्जनों कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की पुलिस ने धक्का-मुक्की के बाद हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें- यूपी में बारिश ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, 30 जून तक होगी झमाझम बरसात
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता की खून पसीने की कमाई पर डाका डाल रही है। यह सरकार मुनाफाखोर है और खुले आम डकैती डाल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल का उत्पाद शुल्क 9.20 रुपया और डीजल का 3.40 पैसा था, लेकिन जनता विरोधी भाजपा सरकार में उत्पाद शुल्क बढ़कर पेट्रोल पर 23.38 रुपया और डीजल पर 28.37 रुपया हो गया है। यानि कि डीजल पर उत्पाद शुल्क लगभग नौ गुना बढ़ा है।
ये भी पढ़ें- चुनाव तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, की चार और जिलाध्यक्षों की घोषणा
कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस कोरोना माहमारी में किसान बहुत संकट में है। उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। ऐसे वक्त में यह गरीब किसान विरोधी सरकार मुनाफाखोरी के चलते दाम बढ़ा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ हम सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। गिरफ्तार प्रदेश अध्यक्ष को देर शाम ईको गार्डन से कार्यकर्ताओं के साथ रिहा कर दिया गया।
गिरफ्तार होने वाले कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन अनूप गुप्ता एवं दिनेश सिंह, महामंत्री मनोज यादव, मीडिया संयोजक ललन कुमार, रमेश शुक्ला, प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं डाॅ0 अनूप पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, प्रमोद सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चैधरी, पंकज तिवारी, डा0 लालती देवी, दिलप्रीत सिंह, राजेश सिंह काली, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा0 शाहजाद आलम, सुशीला शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, डा0 आर.सी. उप्रेती, प्रदीप कनौजिया, आर0बी0 सिंह, पवन गुप्ता, शाहिद अली, अयूब सिद्दीकी, जयकरन वर्मा, जे0पी0 मिश्रा, के0के0 शुक्ला, मुशर्रफ इमाम, माया चैबे, अतीउर्रहमान, इस्लाम अली, संजय कश्यप, वंशी लाल लोधी, मो0 इरशाद, नदीम खान सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।