लखनऊ

कर्मचारियों के लिए बजट में झुनझुना: सुरेश  सिंह

कर्मचारियों को नियमित किए जाने की घोषणा की जानी चाहिए।

लखनऊFeb 22, 2021 / 08:13 pm

Ritesh Singh

कर्मचारियों के लिए बजट में झुनझुना: सुरेश  सिंह

लखनऊ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने सरकार द्वारा जो आज बजट पेश किया गया है वह कर्मचारियों के लिए पूर्ण रूप से निराशाजनक है। पूर्णा काल में बताया कि प्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों में बगैर किसी उसके 1 दिन का वेतन देने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार में समस्त विभाग के कर्मचारियों का डीए और सीए रोककर किसी भी दिशा में उचित नहीं है। आज महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों को इस बजट से बहुत बड़ी सरकार को तत्काल जितने भी बता रोके गए उनको बहाल किया जाना चाहिए।
सुरेश सिंह यादव प्रदेश महामंत्री चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने योगी सरकार के बजट में कर्मचारी संवर्ग को झुनझुना देने वाला बताया है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में साढे 400000 पद रिक्त हैं जो भर्ती किए जाने की घोषणा की जानी चाहिए। जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए प्रदेश के समस्त विभागों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त कर विभागीय स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए। सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की 2002 की कट ऑफ डेट बढ़ाकर सभी कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने की घोषणा की जानी चाहिए।

Home / Lucknow / कर्मचारियों के लिए बजट में झुनझुना: सुरेश  सिंह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.