भाजपा स्थापना दिवस, सीएम योगी ने सुना पीएम मोदी और नड्डा का संबोधन, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश भाजपा ने लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय में आयोजन किया।

<p>भाजपा स्थापना दिवस, सीएम योगी ने सुना पीएम मोदी और नड्डा का संबोधन, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद</p>

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश भाजपा ने लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय में आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल संबोधन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ योगी कैबिनेट के कई सहयोगी भी मौजूद रहे।

 

बूथ स्तर पर मनाया स्थापना दिवस

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर तक मनाया। पार्टी के राज्य मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय, जिला, महानगर कार्यालयों और मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का झण्डा लगाकर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन को विभिन्न डिजिटल प्लेट फार्म के माध्यम से सुना। प्रदेश में बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्य सहित दूसरे पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा भी लगाया।

 

भाजपा को कार्यकर्ता देते हैं ताकत- पीएम मोदी

अपने सबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में जन्म लेने वाला युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के काम का मूल्यांकन उसके डिलिवरी सिस्टम से हो रहा है। यह देश में सरकारों के कामकाज का नया मूलमंत्र बन रहा है। बावजूद इसके, दुर्भाग्य है कि भाजपा अगर चुनाव जीते तो उसे चुनाव जीतने की मशीन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ता ताकत देते हैं, जनता के बीच काम करते हुए संगठन की शक्ति को और बढ़ाते हैं। अपने जीवन, आचरण, प्रयासों से वो जनता का दिल जीतने का काम अविरत करते रहते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर उन्होंने सबका साथ, सबका विकास को भाजपा विश्वास का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा कभी दो सीटें में थी और आज 303 सीटों पर पहुंची।

यह भी पढ़ें

सिर्फ 9 रुपए में मिलेगा घरेलू LPG गैस सिलेंडर, 30 अप्रैल से पहले करें बुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.