योगीराज में नहीं बचा कानून का राज, अपराधी हुए बेलगाम: महेंद्र सिंह, आप प्रदेश प्रवक्ता

– प्रदेश में लगातार हो रही दिल दहला देने वाली घटनाओं पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने योगी सरकार पर बोला हमला

<p>Mahendra Singh</p>
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहराइच में घर में सोती डेढ़ वर्षीय मासूम को अपहृत करके उससे बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी जाती है। मथुरा में मनचले शोहदे घर की छत पर सो रही लड़की से छेड़छाड़ करते हैं और विरोध पर उसे नीचे फेंक देते हैं। बरेली में शरीरा बदमाश अधिवक्ता का गला रेत जाते हैं, तो वहीं बांदा में ग्राम प्रधान की जीत के बाद निकले जुलूस में जबरन नचाए जाने और उसके बाद लगातार दबंगों द्वारा छेड़छाड़ पर किशोरी आत्महत्या कर लेती है। ये हाल फिलहाल की वो चंद घटनाएं हैं जो यह बता रही हैं कि योगीराज में अब यूपी में कानून का राज नहीं बचा। ये बातें
महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बद से बदतर होती जा रही है। आज आलम यह है कि बलात्कारी घर में घुसकर बेटियों को अगवा कर ले जा रहे हैं। घर में घुसकर शोहदे बेटियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। हर जिले से लगातार दिल दहला देने वाले प्रकरण सामने आ रहे हैं। योगीराज में आम आदमी डर डर कर जीने को मजबूर है। लूट, हत्या, बलात्कार के मामले सुनकर और पढ़ कर लोग अब त्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढे़ 4 वर्षों में लोगों के जीवन बिताने के लिए सुरक्षित लायक माहौल बनाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से अब यूपी की जनता को कोई आशा नहीं रही। योगीराज में लगातार हो रहे अपराधों से त्रस्त आकर यूपी की जनता अब यहां दिल्ली के केजरीवाल सरकार का मॉडल लाना चाहती है। आम आदमी पार्टी जिस तरह से योगी सरकार की हर नाकामी के खिलाफ आवाज उठा रही है उससे जनता का भरोसा तेजी से आम आदमी पार्टी पर बढ़ा है। जनता के प्यार की बदौलत अगर आम आदमी पार्टी यूपी की सत्ता में आई तो अपराध एवं भयमुक्त समाज की स्थापना का कार्य उसकी प्राथमिकता में होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.