स्मार्टफोन में लोकेशन ट्रैकिंग को कैसे बंद करें?

गूगल आपकी एक्टिविटी पर नजर रखता है। आप कहां जा रहें, इंटरनेट पर क्या सर्च कर रहे है, इसकी जानकारी गूगल के पास होती है।

स्मार्टफोन और इंटरनेट आज की अहम जरूरतों में से एक है। इंटरनेट के जरिए कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने के ही काम नहीं आता बल्कि इसमें हमारा जरूरी डेटा भी स्टोर होता है। गूगल की मदद से हम कोई भी जानकारी चंद सेकेंड में हासिल कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल अपने यूजर्स के स्मार्टफोन पर नजर रखता है।
आपको ट्रैक करता है गूगल
गूगल आपकी एक्टिविटी पर नजर रखता है। आप कहां जा रहें, इंटरनेट पर क्या सर्च कर रहे है, इसकी जानकारी गूगल के पास होती है। दरअसल, गूगल अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करता है। इससे यूजर्स को इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करने पर बिलकुल सही रिजल्ट मिलता है। हालांकि कुछ यूजर्स अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं देना चाहते। ऐसे में अगर आप भी नहीं चाहते कि गूगल आपको ट्रैक करे तो आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में कुछ बदलाव कर ऐसा कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि आपकी लोकेशन ट्रैकिंग को कैसे बंद करें।
यह भी पढ़ें— स्क्रीन गार्ड भी पहुंचा सकता है आपके स्मार्टफोन को नुकसान, जानिए कैसे

ऐसे बंद करें लोकेशन ट्रैकिंग
लोकेशन ट्रैकिंग को दो तरीकों से बंद किया जा सकता है। पहले तरीके में आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में जाकर सेटिंग्स को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको लोकेशन डेटा पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको लोकेशन परमिशन को लेफ्ट स्वाइप करके उसे टर्न ऑफ करना है। इससे आपके स्मार्टफोन में मौजूद सभी ऐप्स के लिए लोकेशन डेटा परमिशन ब्लॉक हो जाएगी। जब भी आप लोकेशन परमिशन को टर्न ऑन करना चाहें तो ऐसे ही कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें— चोरी या गुम हुआ फोन मिल सकता है वापस, बस करने होंगे ये 3 काम

गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री
वहीं लोकेशन ट्रैकिंग को बंद करने का दूसरा तरीका है गूगल अकाउंट की लोकेशन हिस्ट्री को बंद करना। इससे आप सभी गूगल ऐप्स और सर्विस को सिंगल स्वाइप में बंद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल अकाउंट में जाना है। इसके बाद सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको मैनेज योर गूगल अकाउंट पर टैप करना है। इसके बाद आपको गूगल अकाउंट के प्राइवेसी एंड पर्सनलाइजेशन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एक्टिविटी कंट्रोल सेक्शन का विकल्प दिखाई देगा, इसमें आपको लोकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना पड़ेगा। लोकेशन हिस्ट्री पर लेफ्ट स्वाइप कर आप लोकेशन हिस्ट्री को टर्न ऑफ कर सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.