Uber का स्थाई रूप से बंद Mumbai Office, Cab Service रहेगी जारी

कार्यालय कर्मचारियों को दिसंबर तक Work From Home करने के निर्देश
स्पष्ट नहीं Employees को Mumbai या किसी दूसरे Office Shift होंगे या नहीं

<p>uber permanently closed mumbai office, cab service will continue</p>

नई दिल्ली। कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) की वजह से कई कंपनियों की ओर से अपने कार्यालयों को स्थाई रूप से बंद दिया जा रहा है। अब इसी कड़ी में उबर ( Uber ) का नाम भी जुड़ गया है। कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर ने अपने मुंबई ऑफिस ( Uber Mumbai Office Shut ) को परमानेंट रूप से बंद करने का फैसला लिया है। वैसे कंपनी ने मुंबई में कैब सर्विस जारी रखने का फैसला किया है।

Tomato हुआ 90 रुपए किलो, Potato 40 रुपए के पार, जाने कितना हुआ Green Vegetables का भाव

वहीं कंपनी की ओर से अपने सभी कर्मचारियों को दिसंबर तक वर्क फ्रॉम होम में काम करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं कंपनी की ओर से इस बात को भी स्पष्ट नहीं किया गया है अगले साल से कर्मचारियों का क्या होगा। उन्हें मुंबई के दूसरे ऑफिसों में शिफ्ट किया गया है या नहीं।

GST Rates को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले, जानिए आम जनता पर क्या होगा असर

अपनी लागत को कम करने में जुटी कंपनी
देश में काफी लंबे समय से कोरोना वायरस लॉकडान होने के कारण कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। जिससे उबरने और ग्लोबल एक्सपेंसिव को कम करने के लिए कंपनी की ओर से कठोर फैसले लिए जा रहे हैं। उबर के ग्लोबल लेवल पर कुल 6,700 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें से भारत में उसने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

कौन से Bank MSMEs को आत्मनिर्भर बनाने में कर रहा है मदद, जानिए यहां

ग्लोबल लेवल पर कंपनी की ओर से 3700 कर्मचारियों की छंटनी की है। बीते महीने उबर ने इन इंप्लॉयज को जूम वीडियो कॉल के माध्यम से कहा था कि कोविड-19 महामारी काफी बड़ी चुनौती बन गई है। इस कारण से कंपनी को कुछ बड़े और कठोर फैसलों से होकर गुजरना पड़ सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.