रिलायंस ग्रुप का बड़ा धमाका, अब जूते से लेकर जरुरत का हर सामान यहां मिल रहा है आधे कीमत पर

रिलायंस ग्रुप हमेशा से ही कुछ बड़ा और अलग करने के लिए जाना जाता रहा है।

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप हमेशा से ही कुछ बड़ा और अलग करने के लिए जाना जाता रहा है। इस कंपनी ने अबतक आपको सबसे सस्ता फोन और इंटरनेट का तोहफा दिया है। अब रिलायंस ग्रुप की ई-कॉमर्स कंपनी Ajio.com आपको जूते से लेकर आपके जरुरत का हर सामान करीब आधी कीमत पर दे रहा है। आइए जानते हैं कि ये कंपनी किस सामान पर क्या ऑफर दे रही है।
आधी कीमत पर मिल रहे PUMA के जूते
अगर आपको PUMA ब्रांड के जूते खरीदने है तो ये जूते Ajio.com पर आधी कीमत पर मिल रहे हैं। बाजार में इन जूतों की कीमत 3,799 रुपए के करीब है जो Ajio.com पर केवल 1900 रुपए में मिल रहा है। वहीं अगर आप रेड टेप के जूते पसंद करते हैं तो ये भी आपको 1318 रुपए में यहां मिल जाएंगे। आपको बता दे कि कंपनी के मुताबिक बाजार में इस जूते की कीमत करीब 3300 रुपए है। मतलब आपको आधी से भी कम कीमत चुकानी होगी।
2300 रुपए की शर्ट 1100 में
जूते की तरह ही कंपनी मेन्स वियर के बाकी सामानों पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की साइट पर ब्रांडेड कंपनियों की शर्ट मिल रही है। जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 2300 रुपए है। लेकिन इस साइट पर ये शर्ट्स केवल 1100 रुपए में मिल रहा है।
हर सामान पर 30 फीसदी का अतिरिक्त छूट
Ajio.com ग्राहकों को सभी सामान आधे दाम पर तो दे ही रही है। साथ ही एक और बड़ा फायदा भी दे रही है। अगर आप इस वेबसाइट से पहली बार खरीदारी कर रहे हैं तो आपको हर सामान पर 30 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग करने का एक फायदा और है कि‍ इसके लि‍ए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे या ऑफि‍स में बैठे ही ऑर्डर कर सकते हैं। आपको आपका सामान आपके मनचाहे जगह पर पहुंच जाएगा।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.