जिसे लेकर विदेश भागा, अब उसी से शादी करने जा रहा है विजय माल्या, जानिए क्या है पूरा मामला

अपने ही पूर्व कर्मचारी से शादी करने जा रहा है 615 करोड़ का मालिक।

नई दिल्ली। 17 बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने के बाद विदेश भागने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या 2 मार्च 2016 को देश छोड़कर गये। लेकिन माल्या देश छोड़कर अकेले नहीं गए। विजय माल्या की पूर्व कर्मचारी रह चुकी पिंकी लालवानी भी माल्या के साथ विदेश गई है। आपको बता दें कि ये वहीं पिंकी लालवानी है जिसे माल्या ने अपने एयलाइंस किंगफिशर में 20111 में नौकरी दी थी। अब चर्चा है कि विजय माल्या पिंकी से जल्द ही तीसरी शादी रचाने जा रहे हैं। हालांकि पिंकी से पहले भी माल्या दो बार शादी कर चुके हैं और सिद्धार्थ माल्या के अलावा उनकी दो बेटियां भी हैं।
बगल वाली सीट पर बैठकर साथ गई विदेश
विजय माल्या ने जिस जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W-122 में सीट नंबर 1 डी पर बैठे थे। विजय माल्या की ठीक बगल वाली सीट पर पिंकी लालवानी बैठी थी। कहा जाता है कि पिंकी लालवानी माल्या के साथ काफी लंबे से जुड़ी हुई हैं। माना जाता है कि पिंकी माल्या के गुड टाइम्स और बैड टाइम दोनों में साथ रही है।
अपना प्राइवेट जेट होते हुए साधारण प्लेन से क्यों भागा विदेश
विजय माल्या ने देश के भागने के लिए अपनी प्राइवेट जेट एयरबस-319 का इस्तेमाल नहीं किया। माल्या का यह प्राइवेट जेट करीब 9 महीने से मुंबई एयरपोर्ट पर हैंगर में पड़ा है। दरअसल कर्ज की रकम नहीं चुकाने के कारण बॉम्बे हाईकोर्ट ने टैक्स अथॉरिटीज को इसे नीलाम करने को कहा था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने माल्या के प्राइवेट जेट को 50 करोड़ में नीलाम कर रकम वसूल करने का आदेश दिया था।
इतनी संपत्ति का मालिक है माल्या
विजय माल्या के पास करीब 260 कारें, बाइक और रेस कार हैं। इस कलेक्शन को एक प्राइवेट म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, एक म्यूजियम कैलिफोर्निया में है।माल्या का कार प्रेम इतना ज्यादा है कि 1992 में अपने कार कलेक्शन की देखरेख के लिए मैनेजर भी नियुक्त किया।
26 शहरों में हैं घर
तल संपत्ति की बात करें तो माल्या के पास देश विदेश में कुल 26 बंगले और फ्लैट्स हैं। हालांकि बैकों का कर्ज नहीं चुकाने के चलते इसमें से कई घर नीलाम भी हो चुके हैं ।
बीबी और बेटी के नाम इतनी है संपत्ति
साल 2010 में विजय माल्या को जब राज्यसभा सदस्य बनाया गया था। तब अपने चुनावी हलफनामे में उसने करीब 615 करोड़ की संपत्ति दिखाई थी। जिसमें अपनी दूसरी पत्नी रेखा और उनसे हुई दोनों बेटियों को संपत्ति में हिस्सेदार बताया था। पत्नी रेखा माल्या के नाम पर 1.2 करोड़ की संपत्ति थी। बेटी लीना के नाम 47 लाख और तान्या के नाम से 2 करोड़ की संपत्ति दिखाई गई थी।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.