अपना वीकेंड ऐसे बिताते हैं ये अमीर अरबपति, यही है इनकी सफलता का राज

बिल गेट्स, मुकेश अंबानी, बिड़ला समेत कई ऐसे अरबपति बिजनेसमैन है जिनकी दिनचर्या तो काफी अलग होती ही है लेकिन इनका वीकेंड भी काफी अलग होता है। आइए जानते हैं अपने वीकेंड पर क्या करते हैं ये अरबपति..

<p>अपना वीकेंड ऐसे बिताते हैं ये अमीर अरबपति, यही है इनकी सफलता का राज</p>

नई दिल्ली। यूं तो हर सफल इंसान भी वही सब करता है जो एक आम आदमी करता है। लेकिन सफल लोगों के काम करने का तरीका आम लोगों से बिल्कुल अलग होता है। ये लोग हर काम को सुनियोजित ढंग से करते हैं। ताकि इस काम का रिजल्ट अच्छा आ सकें। बिल गेट्स, मुकेश अंबानी, बिड़ला समेत कई ऐसे अरबपति बिजनेसमैन है जिनकी दिनचर्या तो काफी अलग होती ही है लेकिन इनका वीकेंड भी काफी अलग होता है। आइए जानते हैं अपने वीकेंड पर क्या करते हैं ये अरबपति..

ऐसे बिताते हैं अपना संडे

आप सोचते होंगे कि आम लोगों की तरह सफल लोग भी संडे को फुल मस्ती करते हैं जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि संडे की रात ज्यादातर लोगों को आराम करना और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद होता है। ये कुछ ऐसे काम है जो सन्डे रात को अमीर कारोबारी भी करते हैं।

परिवार को समय देना प्राथमिकता

इन लोगों की लिस्ट में मस्ती नहीं बल्कि परिवार को समय देना सबसे पहले होता है। सफल लोग सन्डे की रात अपने परिवार, दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। उन लोगों पता होता है कि वह पूरे हफ्ते किसी से भी ज्यादा बात नहीं कर पाएंगे और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाएंगे। इसलिए वह सन्डे का दिन परिवार और दोस्तों के लिए रखते हैं।

पहले से तैयार होता है वीकेंड प्लान

पूरे हफ्ते की तरह इन लोगों का वीकेंड भी पहले से फिक्स होता है। वीकेंड पर क्या करना है वह इसके लिए लिए पहले से प्लान करते हैं। वह सोमवार की सुबह की जगह वीकेंड की मस्ती पर ज्यादा फोकस करते हैं। इससे उन्हें ‘सनडे नाइट ब्ल्यूज’ और ‘मनडे मॉर्निंग ब्ल्यूज’ नहीं होते। सफल कारोबारी संड़े की रात अपने आने वाले एक हफ्ते के लिए गोल और डेडलाइन दोनों तय करते हैं। इससे उन्हें आने वाले हफ्ते के लिए दिमागी तौर पर तैयार होने में परेशानी नहीं होती।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.