3000 करोड़ की प्रॉपर्टी और 173 करोड़ का बंगला, फिर भी गरीब हैं सोनम के आनंद

बॉलीवुड दीवा और बॉलीवुड के लखन यानी अनिल कपूर की लाडली सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा एक एक्‍सपोर्ट बिजनेसमैन हैं।

नई दिल्‍ली। सोनम कपूर की शादी की तैयारियां चरम पर हैं। फंक्‍शन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में आज भी सोनम कपूर के होने वाले पति के बारे में लोग कम ही लोग जानते हैं। दिल्‍ली बेस्‍ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा कई हजार करोड़ प्रॉपर्टी है। साथ ही उनके घर ही कीमत कई करोड़ उसके बाद भी वो गरीब हैं। जी हां, अगर हम ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल से तुलना करें तो सोनम के आनंद ईशा के आनंद से काफी पीछे हैं। आइए आपको आपको भी बताते हैं कि दोनों के आनंद के बारें में…

सोनम के आनंद
बॉलीवुड दीवा और बॉलीवुड के लखन यानी अनिल कपूर की लाडली सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा एक एक्‍सपोर्ट बिजनेसमैन हैं। उनकी कंपनी का नाम शाही एक्‍सपोर्ट हैं। जिसके वो मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। शाही एक्‍सपोर्ट देश की सबसे बड़ी एक्‍सपोर्ट कंपनी है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आनंद आहूजा ने Deutsche Bank में इंटर्न किया। उसके बाद रिटेल सेक्‍टर को समझने के लिए अपने अंकल स्‍टोर पर नौकरी की। उनकी आखिरी नौकरी एमेजन में प्रोडक्‍ट मैनेजर के तौर पर थी।

3 हजार करोड़ के मालिक हैं आनंद आहूजा
अपने बिजनेस को एक्‍सपैंड करते हुए आनंद ने काफी नाम कमाया है। जिसमें उनकी खुद की मेहनत काफी ज्‍यादा है। उन्‍हें सेल्‍फमेड की श्रेणी में रखा जाए तो कम नहीं होगा। मौजूदा समय में उपके पास करीब 3000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। जबकि उनके घर की कीमत करीब 173 करोड़ है। उनके पास एक बीएमएक्‍स बाइक हैं। जिसकी कीमत लाखों रुपए हैं।

इस आनंद से 11 गुना गरीब हैं सोनम के आनंद
जहां एक ओर सोमन कपूर और उनके आनंद चर्चाओं में हैं। वहीं दूसरी ओर देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनके मंगेतर आनंद पीरामल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अगर आनंद पीरामल की बात की जाए तो वो देश के सबसे बड़े उद्योगपति और पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। आनंद यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने हार्वड बिजनेस स्कूल से एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की है। अगर उनकी प्रॉपर्टी की बात की जाए तो उनके पास 33 हजार करोड़ रुपए के मालिक हैं। इसका मतलब ये हुआ आनंद पीरामल सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा 11 गुना गरीब हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.