घाटकोपर में क्रैश हुए विमान की कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुंबर्इ के घाटकोपर इलाके में जो प्लेन क्रैश हुआ है उसका नाम Beechcraft King Air C90GTx है।

<p>घाटकोपर में क्रैश हुए विमान की कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान</p>

नर्इ दिल्ली। अाज दोपहर को यूपी का एक विमान मुंबर्इ के घाटकोपर में क्रैश हो गया। जिसमें विमान में बैठे चार लोग आैर एक राहगीर की मौत हो गर्इ। खैर इस बारे में पूरी जानकारी हासिल कर चुके होंगे। लेकिन हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो नर्इ आैर ताजा जानकारी है। इस जेट या सिंपल भाषा में कहें कि इस प्लेन के बारे में आप कितना जानते हैं। जब बिजनेस पत्रिका ने इसकी कीमत के बारे में पता किया। अगर आपको भी इसकी कीमत के बारे में बता दिया जाए तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

क्या है इस प्लेन का नाम?
मुंबर्इ के घाटकोपर इलाके में जो प्लेन क्रैश हुआ है उसका नाम Beechcraft King Air C90GTx है। पहले यह विमान यूपी सरकार के पास था। जानकारी के अनुसार पहले इस तरह की खबर आई थी कि ये प्लेन उत्तर प्रदेश सरकार का है, लेकिन बाद में सरकार की ओर से बयान आया कि ये विमान यूपी सरकार का नहीं है। यूपी सरकार का कहना है कि उन्होंने ये विमान मुंबई की ही एक कंपनी UY Aviation Pvt Ltd. को बेच दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ये विमान 2014 तक उत्तर प्रदेश सरकार के पास था, लेकिन 2014 में ही बेचा गया था।

पहले भी हो चुका था क्रैश
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विमान पहले भी क्रैश हो चुका था। जिसके बाद इसे ठीक करने के बाद इसकी टैस्टिंग चल रही थी। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये विमान दुर्घटना ग्रस्त हो जाएगा। इस हादसे में दो महिलाआें समेत कुल पांच लोगों की मौत हुर्इ है। जिसकी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। ब्लैक बाॅक्स माध्यम से प्लेन क्रैश होने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

ये है इस प्लेन की कीमत
जब पत्रिका बिजनेस ने इस प्लेन के बारे में पता लगाया तो पता चला कि उसकी कीमत करीब 27 करोड़ रुपए के आसपास है। www.bjtonline.com के अनुसार प्लेन को अगर नया खरीदा जाता है तो 3.9 मीलियन डाॅलर बता रहा है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इतने महंगे प्लेन की सर्विस आैर उड़ाने से पहले जांच तक भी ठीक से नहीं की गर्इ। अगर प्लेन को टेकआॅफ करने पहले इस प्लेन की जांच कर ली जाती तो हादसा बिल्कुल भी नहीं होता।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.