Forbes Billionaire List 2018 – दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी की इतनी बढ़ी दौलत

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं।

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं। फोर्ब्स मैगजीन ने Forbes Billionaire list 2018 की सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक जेफ बेजोस की दौलत बढ़कर 112 अरब डॉलर (करीब 7.5 लाख रुपए) हो गई है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी ने 19 वें पायदान पर जगह बनाई है। पिछले साल की तुलना में मुकेश अंबानी ने एक पायदान की बढ़त बनाई है। इसी बढ़त के साथ मुकेश की दौलत 40.1 अरब करोड़ डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।
ये भी हैं शामिल
फोर्ब्स की लिस्ट में बिल गेट्स, वारेन बफे, फेसबुक के मार्क जकरबर्ग समेत कई नामी हस्तियों ने भी जगह बनाई है।

टॉप 5 में हैं इनके नाम

पायदाननामदौलत
1.जेफ बेजोस, अमेजन(112 बिलियन डॉलर)
2.बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट( 90 बिलियन डॉलर)
3.वॉरेन बफे, बर्कशायर हाथवे(84 बिलियन डॉलर)
4.बर्नार्ड अर्नाल्ट, LVMH( 72 बिलियन डॉलर)
5मार्क जुकरबर्ग(71 बिलियन डॉलर)
लिस्ट में 119 भारतीयों के नाम
Forbes Billionaire List 2018 की अरबपतियों की इस लिस्‍ट में 119 भारतीय शामिल हुए हैं। भारतीय महिलाओं की बात करें इस लिस्ट में सावित्री जिंदल, किरण मजूमदार शॉ, स्मिता कृष्णा गोदरेज, लीना तिवारी, अनु आगा, शीला गौतम और मधु कपूर के नाम शामिल हैं।
अरबपतियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा अमेरिकी
Forbes Billionaire List 2018 के इस लिस्ट में अमेरिका से 585 अरबपति शामिल किए गए हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 200 पायदान नीचे आ गए हैं। उनकी दौलत 3.1 अरब डॉलर है। वे लिस्ट में 766वें नंबर पर हैं। पिछले साल से उनकी दौलत में 40 करोड़ डॉलर की कमी आई है। वहीं 373 अरबपतियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। डोनाल्ड ट्रम्प 200 पायदान नीचे आए। आपको बता दें कि फोर्ब्स हर साल अलग अलग क्षेत्र के अमीरों की सूची जारी करता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.