अनिल अंबानी को बड़ा झटका, इन दो कंपनियों को हुआ भारी नुकसान

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली दो बड़ी कंपनियों में को भारी नुकसान हुआ है। रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कैपिटल के नुकसान में कोई कमी नहीं आई हे।

<p>Big shock to Anil Ambani, these two companies suffered heavy losses</p>

नई दिल्ली। अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कर्ज में होने के साथ कंपनियों के नुकसान में भी कोई कमी नहीं आई है। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली दो बड़ी कंपनियों में को भारी नुकसान हुआ है। रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कैपिटल के नुकसान में कोई कमी नहीं आई हे। वैसे अनिल अंबानी अपनी संपत्तियों को बेचकर अपने कर्ज को कम करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः- हैकर्स ने बनाया यूएस की सबसे बड़ी ऑयल पाइपलाइन को निशाना, क्रूड ऑयल में तेजी, भारत पर पड़ेगा यह असर

रिलायंस होम फाइनेंस के मुनाफे में भारी कमी
– कंपनी को मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में करीब 445 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।
– कंपनी को मार्च 2020 में समाप्त तिमाही में भी 238.37 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।
– कंपनी की कुल आय इस साल मार्च तिमाही में 42.4 फीसदी घटकर 162 करोड़ रुपये रही।
– एक साल पहले इसी अवधि में रिलायंस होम फाइनेंस ने 281.34 करोड़ रुपये की आय दिखाई थी।
– वित्तवर्ष 2020-21 में कंपनी का घाटा कई गुना बढ़ते हुए 1,520 करोड़ रुपए रहा।
– 2019-20 में यह घाटा 375.32 करोड़ रुपए था।
– वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल आय 840.43 करोड़ रुपए थी।
-पिछले वित्त वर्ष में यह आय 1602.91 करोड़ रुपए थी।

यह भी पढ़ेंः- यह बैंक दे रहे हैं फिक्स्ड डिपोजिट पर कमाई का ज्यादा मौका, जानिए कितना मिल रहा ब्याज

रिलायंस कैपिटल को घाटा हुआ कम
– मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान रिलायंस कैपिटल का घाटा कम होकर 1,646 करोड़ रुपए हो गया।
– जबकि उससे पहले कंपनी का घाटा समान अवधि में 2,179 करोड़ रुपए था।
– इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 5,163 करोड़ रुपए हो गई।
– इससे एक साल पहले की समान तिमाही में 3,780 करोड़ रुपए थी।
– इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 5,846 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,564 करोड़ रुपए हो गया।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today: रिकॉर्ड लेवल की ओर पेट्रोल और डीजल के दाम, आज इतनी चुकानी होगी कीमत

रिलायंस पॉवर ने दी राहत की खबर
वहीं दूसरी ओर अनिल अंबानी की रिलायंस पॉवर ने राहत की खबर दी है। रिलायंस पॉवर को मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 72.56 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब रिलायंस पॉवर को मुनाफा हुआ हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में रिलायंस पॉवर को 228.63 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.