एशिया की ‘इवांका ट्रंप’ हैं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, दोनों में कुछ ऐसी हैं समानताएं

ईशा और इवांका में एक खास रिश्‍ता और भी है, दोनों बर्थ मंथ सेम है। ईशा और इवांका जन्‍म अक्‍टूबर में हुआ है।

<p>isha ambani</p>

नई दिल्‍ली। ईशा अंबानी कुछ ही दिनों में ईशा पीरामल हो जाएगी। उनकी दिसंबर में आनंद पीरामल से शादी होने जा रही है। जब से यह बात सामने आई है। तभी से ईशा के बारे में जानने के लिए लोगों में उत्‍सुकता बढ़ गई है। वैसे तो ईशा के बारे जिंदगी के बारे में ज्‍यादा कुछ छिपा नहीं है लेकिन उनकी जो जिंदगी है वो अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से ज्‍यादा अलग नहीं है। दोनों में काफी कुछ समानताएं हैं। जिसे जानकर आप भी अचंभे में पड़ जाएंगे। अगर यूं कहें कि ईशा अंबानी एशियन रीजन की इवांका ट्रंप है तो वो गलत नहीं होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि ईशा और इवांका में कौन-कौन सी समानताएं हैं…

दोनों हैं कामयाब बिजनेसमैन की बेटी
ईशा और इवांका में सबसे बड़ी समानता ये है कि दोनों ही अपने-अपने मुल्‍क के कामयाब बिजनेसमैन की बेटीं हैं। इवांका ट्रंप अमरीका के राष्‍ट्रपति और अमरीका के सबसे अमीर लोगों में से एक डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी हैं। तो ईशा अंबानी एशिया के सबसे सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी हैं। दोनों का ही जीवन किसी प्रिंसीस से बम नहीं रहा है। दोनों ही बेटियां अपने पिता लाडली हैं।

अपने पिता का बंटाती हैं हाथ
इवांका हो या फिर ईशा दोनों ही अपने पिता के बिजनेस में काफी सहयोग करती हैं। इवांका का तो अपना खुद का बिजनेस भी है। उसके बाद भी अपने पिता के बिजनेस में भी उनका पूरा सहयोग रहता है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि इवांका ने अपने पिता के चुनाव में काफी मदद भी की थी। वहीं ईशा अंबानी की बात करें तो रिलायंस ग्रुप के बैनर तले उन्‍होंने जियो मोबाइल में का अपने पिता को जो आइडिया दिया उसने देश के पूरे टेलीकॉम सेक्‍टर की सूरत ही बदलकर रख दी। ईशा अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ाने में उतना ही योगदान दे रही हैं जितना ईशा के दोनों भाई।

कामयाब बिजनेसवुमेन
ईशा और इवांका दोनों को ही कामयाब बिजनेसवुमेन की श्रेणी में रखा जाता है। जहां इवांका ने मात्र 26 साल की उम्र में जियो जैसी टेलीकॉम कंपनी को कामयाबी बुलंदियों पर पहुंचाया वहीं दूसरी ओर इवांका ने भी मात्र 26 साल की उम्र में 1.8 बिलियन का ऑफिस बनाया था। 2007 में उन्‍होंने अपनी के बैनर तले ज्‍वेलरी, बैग्‍स और शूज की रेंज इंट्रोड्यूस की। जो वर्किंग वुमेन के लिए काफी उपयोगी साबित हुई। इवांका अपने पिता डोनाल्‍ड ट्रंप की कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट की हैसियत से भी काम कर रही हैं।

दोनों के पास है अपनी खुद की संपत्ति
फोर्ब्‍स मैगजीन ने ईशा को दुनिया के सबसे अमीर बच्‍चों की श्रेणी में रखा था। अगर मौजूदा समय की बाम करें तो ईशा अंबानी का कुल नेटवर्थ करीब 800 करोड़ रुपए के आसपास का है। वैसे भारत के हिसाब से य‍ह काफी ज्‍यादा है। वहीं बात इवांका की बात करें तो वो 36 साल की हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 300 मिलियन डॉलर हैं। ईशा से कहीं ज्‍यादा। उसके बाद भी दोनों ने अपनी मेहनत से इतनी संपत्ति इकट्ठी की, वो बड़ी बात है।

दोनों में है एक खास रिश्‍ता
ईशा और इवांका में एक खास रिश्‍ता और भी है, दोनों बर्थ मंथ सेम है। ईशा और इवांका जन्‍म अक्‍टूबर में हुआ है। इवांका का जन्‍म 30 अक्‍टूबर 1981 में हुआ था। जबकि ईशा का जन्‍म 23 अक्‍टूबर 1991 में हुआ था। दोनों में करीब 10 साल का अंतर है। कामयाबी के जिस शिखर में इवांका हैं, 10 के साल के बाद ईशा अंबानी भी पहुंच जाए तो कोई अचंभे की बात नहीं होगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.