दो दिन के बाद जेफ बेजोस ने फिर पहना दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का ताज

तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बेजोस की संपत्ति में आई थी कटौती
शुक्रवार को शेयरों से एक बार फिर बढ़ाई बेजोस ने अपनी संपत्ति

नई दिल्ली। अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले बिल गेट्स ने उनसे यह स्थान छीन लिया था, लेकिन बेजोस ने पुन: पहला स्थान प्राप्त कर लिया। अमेजन के तीसरे क्वार्टर के परिणाम सामने आने के बाद सात अरब डॉलर स्टॉक मूल्य की गिरावट के बाद बेजोस माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से पहला स्थान हार गए थे।

यह भी पढ़ेंः- पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, दीपावली के दिन इतने चुकाने होंगे दाम

अमेजन के शेयर गुरुवार को घंटों ट्रेड करने के बाद सात प्रतिशत तक गिर गए, जिसके चलते बेजोस की कुल संपत्ति गिर कर 103.9 अरब डॉलर हो गई। हालांकि, अमेजन के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बाद के घंटों में गिरावट इतनी नहीं थी।

यह भी पढ़ेंः- जानिए मुकेश अंबानी की दिवाली पार्टी में बेटी ईशा और बेटे आकाश का कुछ इस तरह दिखा अंदाज

फोब्र्स के अनुसार, अमेजन के शेयर एक प्रतिशत गिरावट के साथ 1,760.78 डॉलर पर बंद हुआ। लेकिन बाद में बेजोस की नेट वर्थ 109.9 अरब डॉलर हो गई और वह पुन: पहले स्थान पर आ गए। बेजोस से सिर्फ 4.1 अरब डॉलर पीछे गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 105.8 अरब डॉलर है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.