ललितपुर

तस्वीरें: राजकीय सम्मान के साथ जवान चरण को आखिरी विदाई, हर किसी की भीग गई पलकें

4 Photos
Published: December 25, 2022 03:10:47 pm
1/4

सिक्किम हादसे में शहीद हुए ललितपुर के चरण सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे पैतृक गांव सौजना पहुंचा। शव को देखते ही उनकी पत्नी बेहोश हो गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भारत माता के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

2/4

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में चरण सिंह भी थे। वो यूपी के ललितपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार को ही चरण सिंह के जुड़वां बच्चों का जन्मदिन था और वहां उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

 

3/4

तिरंगे झंडे में लिपटा ललितपुर के चरण सिंह का पार्थिव शरीर सुबह करीब सात बजे महरौनी पहुंचा। शरीर जब गांव पहुंचा तो श्रम एवं योजना राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डीएम आलोक सिंह, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सहित कई प्रमुख लोगों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर चरन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

4/4

35 साल के चरण सिंह का आर्मी में सिलेक्शन 2004 में हुआ था। फिलहाल वह सिक्किम में 26 नायक यूनिट में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि चरण सिंह करीब दो माह पहले ही छुट्टी पर आए थे। छुट्टी के बाद एक दिसंबर को वह सिक्किम वापस गए थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.