‘द पिंक रन’ में सेहत के लिए पहली बार दौड़ी 1200 महिलाएं ,78 वर्ष की मुंदड़ा ने भी दिखाया उत्साह

International Women’s Day अनूठा आयोजन,महिलाओं ने रचा कीर्तिमान

<p>&#8216;द पिंक रन&#8217; में सेहत के लिए पहली बार दौड़ी 1200 महिलाएं ,78 वर्ष की मुंदड़ा उत्साह ने भी दिखाया</p>
कोटा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को एफएसआरसी व अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित ‘द पिंक रन’ में पहली बार 1200 महिलाओं ने सेहत के लिए एक साथ दौडने का अनूठा कीर्तिमान रचा। इसमें 5 वर्ष की त्रिशा व ऋषिका से लेकर 78 वर्ष की सूरज मुंदड़ा भी उत्साह से शामिल हुई।
अनूठी पहल, सोना चांदी के व्यापारी उतरे मैदान में चौके छक्के मारने,एसपी ने भी की बल्लेबाजी

‘द पिंक रन’ के फाउंडर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे सेवन वंडर्स से मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ओम कसेरा के साथ ग्रामीण एसपी राजन दुष्यंत, आईपीएस अमृता दुहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश मील, व आरसीए के प्रदेश उपाध्यक्ष आमीन पठान ने 5 किमी दौड़ के लिए 1000 प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखकर रवाना किया।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता, पुलिस उपाधीक्षक कल्पना सोलंकी व उर्मिल बख्शी ने 10 किमी दौड़ की प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसमें 234 महिलाओं ने दौड़ पूरी की। चतुर्वेदी ने बताया कि 5 किमी की दौड़ चार आयुवर्गों में हुई , जिसमे 6 से15 वर्ष, 15 से 35, 35 से 50 तथा 50 से अधिक उम्र की धावको ने निर्धारित समय मे दौड़ पूरी की। इसी तरह तीन आयु वर्ग में 10 किमी की दौड़ पूरी हुई।
ये रही विजेता-
5 किमी दौड़ में 18 वर्ष के आयुवर्ग में अन्वया जैन, 18 से 35 वर्ष में निकिता भटनागर,35 से 50 वर्ष में नीलोफर व 50 से अधिक उम्र में संगीता खाटूवाला प्रथम विजेता रहे। इसी तरह 10 किमी दौड़ में 16 से 35 वर्ष में दीपा यादव, 35 से 50 वर्ष में अंशु सैनी तथा 50 से अधिक उम्र में पुष्पा मुंदड़ा प्रथम विजेता रही। सभी प्रतिभागियों को मेडल व टीशर्ट दिए गए।

डॉ नीता जिंदल ने बताया कि शहर की महिलाओं ने ‘हैल्दी हार्ट-हैल्दी लाइफ’ का संदेश देते हुए नागरिकों में सेहत के प्रति जागरूकता पैदा की। द पिंक रन में 200 चिकित्सक, 200 टीचर्स व लेक्चरर, 30 सीए व 55 से अधिक प्रोफेशनल महिलाओं ने उत्साह दिखाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.