फोरलेन हाइवे पर ये कैसी कछुआचाल!

नहीं बन रहे पौधों से पेड़ : राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आठ साल में 68 में से 30 हजार पौधे ही लगे

<p>फोरलेन हाइवे पर ये कैसी कछुआचाल!</p>
बारां. जिले से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के निर्माण के दौरान हुई करीब 26500 पेड़ों की बलि का संताप एक दशक बाद भी जिले के लोग भुगत रहे हैं। राजमार्ग निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इस शर्त पर अनुमति दी थी कि इनके बदले 68 हजार पौधे लगाने होंगे। बीते आठ बरसों में जिले से गुजर रहे 104 किमी लंबे राजमार्ग पर वन विभाग 30 हजार पौधे ही लगा सका है। इनमें तकरीबन 20 फीसदी पौधे तो पनप ही नहीं सके। अब आने वाले जून माह में वन विभाग इस राजमार्ग के दोनों ओर 6640 पौधे लगाने की तैयारियों में जुटा है। जिले की नर्सरियों में पौध तैयार कर ली गई है। इसके निर्माण से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वन विभाग की कैम्पा संस्था को 718 लाख रुपए देने पर सहमति दी थी, जो कैम्पा के खाते में जमा करा दी गई थी। इसमें से वन विभाग को अब तक 519 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है। कुछ माह पूर्व ही आने वाले मानसून सत्र में लगाए जाने वाले पौधों के पेटे के 115 करोड़ रुपए भी इस राशि में शामिल है।
read also : भूजल स्तर गहराया, 210 हैंडपंप पानी की जगह छोड़ रहे हवा

फलदार पौधे लगाएंगे
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राजमार्ग के दोनों ओर हर साल पौधारोपण किया जा रहा है। इस वर्ष नीम, करंज, शीशम समेत अन्य वृक्षा के अलावा कचनार जैसे फूलदार पौधे रोपे जाएंगे। वहीं इनके अलावा प्लांटेशनों में आम व जामुन जैसे फलदार पौधे भी लगाएंगे। जब किसानों के खेतों के पास फलदार पौधे लगेंगे तो वे भी उनकी सारसंभाल के लिए प्रेरित होंगे।
read also : लाइसेंस निरस्त करने के नोटिस थमाए तो व्यापार शुरू करने पर राजी हुए व्यापारी

पन्द्रह सौ रुपए का एक पेड़!
विभागीय सूत्रों के अनुसार एक पौधे की सात से आठ साल तक देखभाल करने पर ही वह पेड़ का आकार लेता है। ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए कंटीले तारों की फेसिंग कराने के साथ प्लांटेशन की देखरेख के लिए चौकीदार नियुक्त करने होते हैं। इन्हें नियमित पानी देने के लिए बड़ी राशि खर्च करनी पड़ी है। ऐसे में एक पौधे को पेड़ बनाने में करीब 1500 रुपए का खर्च आता है। बजट की साठ फीसदी राशि तो प्लांटेशन की तार फेंसिंग में ही खर्च हो जाती है। इसके बावजूद क्षेत्र के किसान सहयोग करने के बजाए उनके खेतों के लिए सीधा रास्ता देने की बात को लेकर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से उलझते रहते हैं।
read also : हाड़ौती में तीन जगह पान मसाला व तम्बाकू व्यापारियों के यहां छापे, लाखों की कर चोरी पकड़ी

खेतों की आग जला रही पौधे
सूत्रों का कहना है कि पौधे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत जमीन में ही लगाए जाने हंै, यह खेतों से सटी है। फसलों की कटाई के बाद जिले के किसान खेतों में खड़े फसलों के अवशेष जलाने के लिए उनमें आग लगा देते है। जिससे उनके समीप लगाए जाने वाले पौधे भी अवशेषों के साथ राख हो जाते हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन पौधों की देखरेख के लिए वर्तमान में 40 से अधिक अस्थायी चौकीदार लगाए हुए हैं। कृषक इन चौकीदारों को धमका कर भगा देते हैं। जिला प्रशासन व कृषि विभाग के अधिकारी भी जिले में नौलाइयों में आग लगाने की परम्परा को नहीं रोक पा रहे।
read also : शनि जयंती: शनि का प्रकोप है तो श्मशान के इस मंदिर में मिलेगी समस्याओ से मुक्ति

बरसों बाद लगाए गए हैं पौधे
सूत्रों ने बताया कि विभाग की ओर से अन्ता से शाहाबाद की ओर 52 किमी में राजमार्ग के दोनों ओर लगभग 30 हजार पौधे राजमार्ग की ओर से अधिग्रहीत भूमि में लगाए गए है। इनकी सुरक्षा के लिए तार फेसिंग भी कराई जाती है। लेकिन इनमें से अस्सी प्रतिशत पौधे ही पनप रहे हैं। वैसे तो जिले में पौधे लगाने का कार्य वर्ष 2012 में शुरू किया गया था, लेकिन तक चार-पांच दर्जन पौधे ही लग सके थे। इसके बाद 2014 में कैम्पा से बजट मिलने के बाद इस कार्य ने गति पकड़ी तथा हर वर्ष बजट के अनुसार पौधे लगा उनकी देखरेख का कार्य किया जा रहा है। जबकि पेड़ों की कटाई 2006 से 2008 के बीच कर दी गई थी।
read also : भारी भरकम ड्रम लेकर आज रात शहर से गुजरेगा ट्रोला

कैम्पा से मिले 115 लाख रुपए से प्लांटेशन विकसित कर करीब साढ़े छह हजार पौधे लगाने का काम जून माह में शुरू कर दिया जाएगा। पौधों को बड़ा होने में समय लगता है। ऐसे में कुछ बरसों बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के दोनों ओर हरियाली नजर आने लगेगी। कई प्लांटेशन में अब पेड़ नजर आने लगे हैं। जिले में पर्यावरण संतुलन के लिए लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।
राजीव कपूर, वन संरक्षक, बारां
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.