Delhi-Mumbai Expressway:140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन चलाए जा सकेंगे

आठ लेन एक्सप्रेस-वे को जनवरी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दिल्ली व जयपुर के बीच आवागमन समय को 4 घंटे से घटाकर 2 घंटे करने के लिए एक अतिरिक्त सम्पर्क मार्ग की योजना है। नए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली और मुंबई के बीच आवागमन का समय लगभग 24 घंटे से घटकर 12 घंटे हो जाएगा। कोटा से दिल्ली 4 घंटे में पहुंच सकेंगे।

कोटा. भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे Delhi-Mumbai Expressway एक्सप्रेस-वे पर 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से वाहन चलाए जा सकेंगे। केन्द्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अभी 120 किमी की रफ्तार से एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाने की योजना है, लेकिन इसे बढ़ाकर 140 करने पर विचार किया जा रहा है। खुद उन्होंने गुरुवार को दौसा के पास वाहन में बैठकर 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रायल करके देखा। गडकरी निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का जायजा लेने बूंदी जिले के लाखेरी आए थे। उनके साथ राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और विधायक रामनारायण मीणा भी आए। गडकरी ने बताया कि भविष्य में जरूरत पडऩे पर 8 लेन एक्सप्रेस वे को 12 लेन में तब्दील किया जा सकेगा। एक्सप्रेस-वे के बीच में चार लेन की जगह छोड़ी जा रही है। आठ लेन एक्सप्रेस-वे को जनवरी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
जयपुर से दिल्ली 2 घंटे में पहुंचेंगे
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे को पूरा करने और दिल्ली व जयपुर के बीच आवागमन समय को 4 घंटे से घटाकर 2 घंटे करने के लिए एक अतिरिक्त सम्पर्क मार्ग की योजना है। नए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली और मुंबई के बीच आवागमन का समय लगभग 24 घंटे से घटकर 12 घंटे हो जाएगा। कोटा से दिल्ली 4 घंटे में पहुंच सकेंगे। गडकरी ने बताया कि सवाईमाधोपुर से अभी दिल्ली जाने में 7 घंटे का समय लगता है, एक्सप्रेस-वे बनने के बाद 3 घंटे का ही समय लगेगा। इसी तरह देश के अन्य प्रोजेक्ट पूरे होने पर दिल्ली से अमृतसर पहुंचने में 4 घंटे और दिल्ली से कटरा पहुंचने में 6 घंटे का समय लगेगा।
50 हावड़ा पुलों के निर्माण के बराबर स्टील के उपयोग से बनेगा एक्सप्रेस-वे

गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे
गडकरी ने कहा कांट्रेक्टर से पैसे नहीं लिए हैं, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। कहीं कमी दिखेगी तो कांट्रेक्टर पर कड़ी कार्यवाही करेंगे।
राजस्थान में ऐसा होगा एक्सप्रेस-वे
278 अंडरपास
6 ओवरपास
7 आरओबी
1 टनल
12 फ्लाईओवर
13 इंटरचेंज
11 हजार पेड़ लगेंगे
28 सुविधा केन्द्र होंगे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.