राजस्थान बजट 2020 : पत्रिका की पहल और जनता की मांग पूरी, कोटा के आक्सीजोन को मिले 100 करोड

Rajasthan Budget 2020: आईएल टाउनशिप में बनेगा ऑक्सीजोन, राजस्थान पत्रिका की पहल पर तैयार हुआ था प्लान

<p>राजस्थान बजट 2020 : ऑक्सीजोन के लिए 100 करोड़ की घोषणा</p>
कोटा. राजस्थान पत्रिका की पहल और जनता की मांग पर कोटा शहर के लिए प्रस्तावित ऑक्सजोन को मुख्यमंत्री ने Rajasthan budget 2020 में स्थान दिया है। करीब 100 करोड़ का ऑक्सीजोन (सिटी पार्क) राज्य में अपनी तरह का अनूठा होगा। यह ऑक्सीजोन आईएल टाउनशिप में विकसित किया जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू होने वाला है। केन्द्र सरकार ने करीब तीन साल पहले भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इन्स्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड (आईएल) को बंद कर दिया था। इसके कारण फैक्ट्री और टाउनशिप की जमीन बेकार पड़ी हुई थी।
सरकार की ओर से आईएल टाउनशिप में आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी कर ली थी। तब राजस्थान पत्रिका ने शहरवासियों को साथ लेकर हरियाली बचाने की मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम से राजनीतिक दलों के साथ समूचा शहर जुड़ गया था। इसके बाद सरकार ने आवासीय योजना विकसित करने का प्लान छोड़कर शहरवासियों की भावना के अनुरूप ऑक्सीजोन विकसित करने की घोषणा कर दी थी। नगर विकास न्यास के माध्यम से ऑक्सीजोन विकसित करने का प्लान तैयार किया था। मुख्यमंत्री ने Rajasthan Budget 2020 में घोषणा की है कि नगर विकास न्यास की ओर से ऑक्सीजोन पर 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
सामाजिक भागीदारी निभाई
ऑक्सीजोन विकसित करने के लिए पत्रिका पिछले दो साल से सतत प्रयासरत है। पिछले एक साल से आईएल ऑक्सीजोन में प्रत्येक रविवार को हमराह का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहती है। पिछले साल भीषण गर्मी में पत्रिका के प्रयासों से ही लोगों ने पेड़ों में पानी देकर सूखने से बचाया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.