सड़क दुर्घटना में आरएसी जवान की मौत

road accident ड्यूटी पर लौटते समय हुआ हादसा

<p>3 people going to the funeral died in road accident in Andhra Pradesh</p>
कोटा. आरएसी द्वितीय बटालियन में तैनात पुलिसकर्मी की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सात दिन पहले छुट्टी जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पर उसे उपचार के लिए एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।
जेईई मेन अप्रेल व एनआईओएस बोर्ड की परीक्षा तिथियां टकराई

छबड़ा के पावी गांव निवासी राहुल (30) आरएसी द्वितीय बटालियन में तैनात था। वह 7 फरवरी को एक दिन की छुट्टी लेकर अपने पाली गांव गया हुआ था। यहां से वापस ड्यूटी पर लौटते समय हिंगलोड के पास सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान घायल हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी करने पर घायल पुलिस जवान को छबड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे एमबीएस अस्पताल रैफर किया गया था। जहां पिछले 7 दिनों से उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बापचा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.