कोटा

गांधी के विचारों को पूरी दुनिया मान रही

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रामपुरा गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कोटाOct 02, 2021 / 09:52 pm

Haboo Lal Sharma

गांधी के विचारों को पूरी दुनिया मान रही

कोटा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रामपुरा गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर माल्यार्पण किया गया। विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में त्यागी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को पूरा विश्व मान रहा है। उन्हीं की बदौलत देश को आजादी मिली। एआईसीसी सदस्य पंकज मेहता ने कहा कि गांधी ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। महापौर राजीव अग्रवाल व मंजू मेहरा, उपमहापौर पवन मीणा व फरीद्दुदीन कुरैशी, पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद, कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, महासचिव रामेश्वर सुवालका व डॉ. विजय सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार रखे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भीमगंजमंडी गार्डन स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
देहात कांग्रेस सेवादल
कोटा देहात जिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष मनोज दुबे की अध्यक्षता में रेलवे लोको शेड यार्ड परिसर में गांधी व शास्त्री की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

स्मृति वन में पौधारोपण
अनन्तपुरा स्थित स्मृति वन में वद्र्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरएस गोदारा एवं विधायक भरत सिंह सहित कोटा सिटीजन काउंसिल एवं लघु उद्योग काउंसिल, स्मृतिवन सलाहकार समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया। संगोष्ठी में कुलपित गोदारा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आज के सदर्भ में समूचे विश्व की आवश्यकता के रूप में देखा जा रहा है। गांधी केवल भारत के ही नहीं थे। विधायक सिंह ने कहा कि गांधीजी विचारों और शास्त्रीजी की सादगी से आज लोगों ने काफी दूर हैं। अर्थशास्त्री डॉ. गोपाल सिंह, एल.सी. बाहेती, डॉ. आरसी साहनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

संबंधित विषय:

Home / Kota / गांधी के विचारों को पूरी दुनिया मान रही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.