कोटा दक्षिण निगम ने बनाई प्रदेश की दूसरी श्वानशाला

प्रदेश में दूसरी श्वान शाला कोटा दक्षिण नगर निगम ने बनाई है। कोटा दक्षिण नगर निगम की इस श्वान शाला का लाभ उत्तर नगर निगम क्षेत्र को भी मिल सकेगा। कोटा उत्तर नगर निगम ने अभी श्वानशाला का निर्माण नहीं किया है। ऐसे में कोटा उत्तर की निर्भरता कोटा दक्षिण पर ही रहेगी।

कोटा. नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 8 स्थित नगर निगम गोशाला के एक भाग में नवनिर्मित श्वान शाला का शनिवार को लोकार्पण किया गया। इस श्वान शाला में 10 कमरे व 33 केनल बनाए गए हैं। महाराष्ट्र की फर्म के विशेषज्ञों की मदद से कोटा शहर से श्वानों से सुरक्षा के साथ पकडकऱ यहां लाया जाएगा। यहां उनकी नसबंदी की जाएगी। नसबंदी के बाद श्वान को 4 दिन तक निरीक्षण में रखा जाएगा। इस अवधि में संवेदक फर्म की ओर से उनके खाने पीने का ध्यान रखा जाएगा। स्वस्थ होने के बाद श्वान को पुन: वहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें लाया जाएगा। श्वान शाला के भवन के लोकार्पण में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल भी शामिल हुए। प्रदेश में दूसरी श्वान शाला कोटा दक्षिण नगर निगम ने बनाई है। कोटा दक्षिण नगर निगम की इस श्वान शाला का लाभ उत्तर नगर निगम क्षेत्र को भी मिल सकेगा। कोटा उत्तर नगर निगम ने अभी श्वानशाला का निर्माण नहीं किया है। ऐसे में कोटा उत्तर की निर्भरता कोटा दक्षिण पर ही रहेगी। कार्यक्रम में नगर निगम दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल, उत्तर निगम की महापौर मंजू मेहरा, कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौड़, दक्षिण के उपमहापौर पवन मीणा, उत्तर के उप महापौर सोनू कुरैशी, कोटा दक्षिण के अधीक्षण अभियंता राकेश शर्मा, अधिशासी अभियंता एक्यू कुरैशी भी शामिल हुए। वहीं कोटा दक्षिण के पार्षद मनोज गुप्ता, विवेक मित्तल, कपिल शर्मा, साहिब हुसैन, गफ्फार हुसैन, दिलीप, जितेंद्र सिंह, मोनिका विजय, देवेश तिवारी, इति शर्मा, सतीश गोपलानी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.