जेके लोन अस्पताल बना फिर कोरोना हॉट स्पॉट

कोटा शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक ही दिन में 64 नए मरीज सामने आए है। आंकड़ा 3612 पर पहुंच चुका है। जेके लोन अस्पताल एक बार फिर कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। शुक्रवार को यहां से एक साथ आठ प्रसूताएं पॉजिटिव मिली। यहां दो नर्सिंग स्टाफ व एक रेजीडेंट भी कोरोना से संक्रमिता मिला।
 

<p>जेके लोन अस्पताल बना फिर कोरोना हॉट स्पॉट</p>
कोटा. कोटा शहर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक ही दिन में 64 नए मरीज सामने आए है। आंकड़ा 3612 पर पहुंच चुका है। जेके लोन अस्पताल एक बार फिर कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। शुक्रवार को यहां से एक साथ आठ प्रसूताएं पॉजिटिव मिली। यहां दो नर्सिंग स्टाफ व एक रेजीडेंट भी कोरोना से संक्रमिता मिला। इसके अलावा एमबीएस अस्पताल के पीजी हॉस्टल से दो रेजीडेंट चिकित्सक भी पॉजिटिव मिले। मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह की पारी में 43, दोपहर में 5 व शाम को 16 जने कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें 6 साल के बालक से लेकर 90 साल तक के बुजुर्ग शामिल है।
– अस्पताल में मचा हड़कम्प

जेके लोन अस्पताल में एक बार फिर एक साथ आठ प्रसूता, दो नर्सिंग स्टाफ व रेजीडेंट के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कम्प मच गया। गायनिक विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि ये सभी महिलाएं बारां, बूंदी, झालावाड़, कोटा जिले की है। इन सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले 11 अगस्त को भी इसी अस्पताल से एक साथ 10 प्रसूताएं कोरोना पॉजिटिव मिली थी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एससी दुलारा का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को गर्भवती महिलाओं की कोरोना की जांच करानी चाहिए। इससे अस्पताल में कोरोना की जांच करवाने की नौबत नहीं आए। इससे अन्य मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
– 6 दिन में मिले 15 डॉक्टर पॉजिटिव

एमबीएस अस्पताल के पीजी हॉस्टल से मेडिसिन व पीडियाट्रिक विभाग से 33 वर्षीय व 26 वर्षीय दो रेजीडेंट कोरोना पॉजिटिव मिले है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग में कोरोना संक्रमित मरीज आते है। संभवत: वे उन्हीं के सम्पर्क में आए है। शहर में बीते 6 दिन में 15 डॉक्टर पॉजिटिव मिल चुके है।
– आरएसी से दो पॉजिटिव

आरएसी-2 कम्पनी से दो जने कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें 27 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय महिला शामिल है। बीते दिनों से आरएसी से भी कई लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि बोरखेड़ा प्रताप नगर प्रथम से 62 वर्षीय बुजुर्ग व 58 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
– जवाहर नगर थाने में कोरोना की दस्तक
अब जवाहर नगर थाने में कोरोना की दस्तक हुई है। यहां एक कांस्टेबल पॉजिटिव मिला है। सीकर निवासी 48 वर्षीय कांस्टेबल ने बताया कि उनको कुछ दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद ठीक हो गया। गांव जाने से पहले उसने कोरोना का सेम्पल दिया, लेकिन वह पॉजिटिव आ गया। इससे पहले नयापुरा, गुमानपुरा, कुन्हाड़ी थाना व ग्रामीण पुलिस लाइंस से पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.