कोटा में भस्म हुई होलिका, कल खुशियों के संग बरसेगा रंग

Holi Festival, Holika Dahan, Holi Celebration, holika dahan muhurat : होलिका दहन के साथ ही शहर में होली की रंगत छा गई है। सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में विभिन्न इलाकों में बुराई के प्रतीक के रूप में होलिका का दहन किया गया।

<p>कोटा में भस्म हुई होलिका, कल खुशियों के संग बरसेगा रंग</p>
कोटा. होलिका दहन के साथ ही शहर में होली की रंगत छा गई है। सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में विभिन्न इलाकों में बुराई के प्रतीक के रूप में होलिका का दहन किया गया। कहीं शाम को प्रदोष काल में होलिका दहन हुआ तो कहीं देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। कलाकारों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया। बाद होलिका दहन की तैयारियां शुरू की गई। नयापुरा, स्टेशन, महावीर नगर, केशवपुरा, नदीपार क्षेत्र, नया कोटा समेत कई इलाकों में आकर्षक होली सजाई गई। कहीं रंगोलियां बनाई गई तो कहीं विद्युत सजावट से होली सजी। इसके अलावा कई जगहों पर आकर्षक व संदेशात्मक झांकियां बनाई गई। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कतार में लगकर झांकियां देखी। नयापुरा में हैदराबाद एनकाउंटर की जीवंत झांकियां बनाई गई, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
झांकियों ने मोहा मन

वन्यजीवों का दर्द बताते हुए व मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की सुरक्षा की मांग को आदर्श होली संस्थान की ओर से नयापुरा में बनाई गई होली में दिखाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जो देर रात तक जारी रहे। इधर, सब्जीमंडी में सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां गिरिराज धारण राधा-कृष्ण झूले में झूलते हुए, भारत माता समेत अन्य देशभक्ति से ओतप्रोत व धार्मिक-सामाजिक झांकियां बनाई गई। जिन्हें देखने के लिए देर रात तक शहरवासियों की भीड़ लगी रही।
Holi Special: 300 रंगों से सजी है झाला जालिम सिंह की हवेली, 250 पुरानी चित्रकारिता में झलकी होली की भव्यता

mp-iframe width="480" height="270" layout="responsive" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" frameborder="0" src= > आज चंग के साथ बरसेगा रंग

होली के दूसरे दिन मंगलवार को शहर में खुशियों के संग रंग बिखरेगा। हरओर होली है का शोर सुनने को मिलेगा। होलिका दहन के साथ ही शहर रंगों से सराबोर नजर आया। युवा, महिला, पुरूष व बच्चों की टोलियां रंग, गुलाल व पिचकारियों के संग होली खेलने निकलेगी। हर चेहरा होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आएगा। चंग की थाप पर होली के गीत गूंजेंगे। फाग गाया जाएगा। एक-दूसरे को होली की शुभमकानाएं दी जाएंगी। मुंह मीठा करवाया जाएगा।
यह कार्यक्रम होली के बाद भी चलेगा। जगह-जगह होली मिलन समारोह होंगे।
यह भी पढ़ें

मातम में बदली होली की खुशियां, जवान बेटे को कफन में देख बेसुध हुआ पिता, मां की चित्कार से कांप उठा कलेजा

बाजारों में रौनक

सोमवार को बाजारों में होली की रंगत सिर चढ़कर बोली। शहर में जगह-जगह सड़क, गली-मोहल्लों में दुकानें सजी रही। जहां दिनभर खरीदारी का दौर चला। बच्चों ने रंग गुलाल व पिचकारियां खरीदी। दुकानों पर विभिन्न तरह की पिचकारियां नजर आई। दुकानदारों के अनुसार सस्ती महंगी सभी तरह की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध है। वहीं, हरबल गुलाल का लोगों में क्रेज नजर आया। होली की तैयारियों में गृहणियां भी व्यस्त रहीं। महिलाओं ने मेहमानवाजी के लिए तरह-तरह के मिष्ठान तैयार किए।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.