कोटा

Holi Festival : होली के रंगों में रंगा कोटा, मस्तानों की टोली ने जमकर मचाया धमाल

Holi Festival, Holi Festival in India : कोटा. रंग बरसाती मस्तानों की टोलियां, चंग पर थाप और माहौल में उड़ती गुलाल। कहीं सुर्ख गुलाल से रंगे, कहीं काले-पीले चेहरे और बच्चों का धमाल। कुछ इसी अंदाज में मंगलवार को होली मनाई गई।

कोटाMar 10, 2020 / 05:39 pm

​Zuber Khan

Holi Festival : होली के रंगों में रंगा कोटा, मस्तानों की टोली ने जमकर मचाया धमाल

कोटा. रंग बरसाती मस्तानों की टोलियां, चंग पर थाप और माहौल में उड़ती गुलाल। कहीं सुर्ख गुलाल से रंगे, कहीं काले-पीले चेहरे और बच्चों का धमाल। एक-दूसरे पर रंग उढ़ेलते युवक। जोर जबरदस्ती तो कहीं टोका-टोकी। नए पुराने मस्ती भरे गीत गूंजते रहे और होली का रंग जमता चला गया। शहर में मंगलवार सुबह से देर शाम तक कुछ इसी अंदाज में होली मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाई और शुभकामनाएं देकर मुंह मीठा कराया। बच्चे-बूढ़े, युवा सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। कहीं गले मिले, हाथ मिलाया तो कहीं चरण छूकर होली बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले मंगलवार रात होलिका दहन के साथ ही शहर रंगों से सराबोर होने लगा था। सुबह होते-होते शहर होली की मस्ती में डूब गया। यह सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो देर शाम तक जारी रहा।
यह भी पढ़ें

मंत्री धारीवाल ने कोटावासियों को समर्पित किया 32.15 करोड़ का आरओबी, अब फर्राटे से दौड़ेंगे वाहन

सूर्योदय के बाद से पूरा शहर होली के रंग में रंगा नजर आया। बच्चे हाथों में पिचकारी थामें होली की खुशी में सराबोर नजर आए तो युवा साथियों के साथ हुड़दंग करते दिखे। शहरवासियों ने होली पर एक दूसरे की मनुहार जमकर की। जैसे-जैसे सूरज आसमान की ओर चढ़ता गया वैसे-वैसे शहर में होली का उत्साह बढ़ता चला गया। दोपहर तक तो अधिकतर चेहरों पर विविधता और खुशियों के रंग चढ़ता नजर आया। कई लोग होली में इस तरह मस्त हो गए की जहां धुन सवार हुई वहीं नृत्य करने लगे। होली का मेल मिलाप व शुभकामनाओं का दौर देर शाम तक चला। रंगों के महापर्व होली का असर बाजारों में भी नजर आया। जहां अन्य प्रतिष्ठान बंद दिखे, वहीं रंग-गुलाल की दुकानें सजी नजर आई।
फिजा में सौहार्द के रंग

होली पर शहर की फिजा में सौहार्द के रंग भी घूमते नजर आए। मुस्लिम व अन्य समाजों के लोगों ने शुभकामनाएं दी तो कइयों ने होली भी खेली।
यह भी पढ़ें

दर्दनाक हादसा: शादी की पहली होली पर उजड़ा सुहागिन का सुहाग, भाई भी छोड़ गया साथ, 15 दिन बाद था भतीजे का मुंडन

मंदिरों में मनाए फूलडोल उत्सव

होली पर मंदिरों में फूलडोल महोत्सव मनाए गए। ठाकुरजी को झूले में झुलाया और उनके साथ होली खेली। इसी के साथ मंदिरों में वसंतपंचमी का आगाज हुआ। इससे पहले भक्तों को ठाकुरजी के विशेष दर्शन कराए गए। दर्शन को बड़ी संख्या में लोग मथुराधीश जी के दरबार में पहुंचे।
भैया दूज आज
रंगो के महापर्व होली के तीसरे दिन बुधवार को भैया दूज मनाई जाएगी। बहन भाई को टीका लगाकर खुशहाली की कामना करेंगी। भाई बहन को उपहार भेंट करेंगे।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.