Weather News : कोटा में अंधड़ और बारिश ने मचाही तबाही

27 किमी प्रति घंट की रफ्तार से चली हवाखम्भे-पेड़ गिरे, टीन-टप्पर उड़ेटीन के चद्दर से गाय की गर्दन कटीशहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप

<p>Weather News : कोटा में अंधड़ और बारिश ने मचाही तबाही</p>
कोटा. शहर के कई इलाकों में बुधवार शाम अंधड़ व बारिश ने तबाही मचा दी। काला तालाब सहित कई क्षेत्रों में इससे पेड़ व खम्भे गिर गए। टीन-टप्पर उड़ गए। पूरे शहर में 15-20 पेड़ गिरने का अनुमान है।
इसी दौरान तेज हवा संग टीन का चद्दर उड़ता हुआ एक गाय की गर्दन पर गिरा, इससे गाय की गर्दन कट गई और गाय गंभीर घायल हो गई। शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
शाम करीब 5.30 से 6 बजे तक हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 27 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 42.5 व न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक आद्र्रता 62 प्रतिशत रही। शाम 6.30 बजे तक 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इससे पहले सुबह से तेज गर्मी व उमस भरा वातावरण रहा। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। शाम 4 बजे के आस-पास अचानक आसमान में बादल छाए और थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.