गांधीसागर बांध का गेट बंद, राणाप्रताप सागर बांध से एक गेट से पानी का निकास जारी

कोटा. रावतभाटा. चंबल नदी पर बने सबसे बड़े गांधीसागर बांध में पानी की आवक कम होने पर खोला गया एक स्लूज गेट मंगलवार दोपहर 12 बजे बंद कर दिया। गांधी सागर बांध का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता 1312 फीट के मुकाबले 1311.95 फीट पर है। गांधी सागर बांध पर पन बिजलीघर से विद्युत उत्पादन कर 4628 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यहां पर 8000 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। गांधीसागर बांध का एक स्लूज गेट रविवार रात को खोला गया था।

राणा प्रताप सागर बांध का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता 1157.50 फीट के मुकाबले 1157.47 फीट पर बना हुआ है। यहां पर 4419 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी और गेट खोल कर 4169 क्यूसेक पानी का निकास किया जा रहा है। जबकि पन बिजलीघर से 250 क्यूसेक पानी का निकास किया जा रहा है।
जवाहर सागर बांध का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता 980 फीट के मुकाबले 978 फीट है। यहां पर पानी की आवक 4528 क्यूसेक और पन बिजलीघर से 7030 क्यूसेक पानी का निकास किया जा रहा है। दोपहर 2 बजे दोनों गेट बंद कर दिए गए। कोटा बैराज का जलस्तर पूर्ण भराव क्षमता 854 फीट के मुकाबले 852.60 फीट बना हुआ है। यहां पर दो गेट बंद कर दिए हैं। दो गेट खोल कर 6245 क्यूसेक पानी का निकास किया जा रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.