Video: विशालकाय अजगर का निवाला बनते-बनते बची महिला, बकरी को ऐंठकर मार डाला, फिर हुआ ये…

Huge Python: 12 फिट लंबे अजगर को देख दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

<p>Huge python leave in forest</p>
बैकुंठपुर. सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं यदि विशालकाय अजगर (Huge python) की बात की जाए तो उसका शिकार करने का तरीका भी अलग ही होता है। एक बार अजगर के चंगुल में आ गए तो बचना मुश्किल होता है। उसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि अच्छे से अच्छा ताकतवर मनुष्य व जानवर भी खुद को नहीं छुड़ा पाता।
जो समय रहते इसके चंगुल से बच गया, वह काफी खुशकिस्मत होता है। इसी बीच कोरिया जिले के सोनहत इलाके से एक मामला सामने आया है, इसमें एक महिला पर अजगर ने हमला कर दिया, गनीमत रही कि वह पकड़ में आने से पहले ही भाग निकली।
//www.dailymotion.com/embed/video/x7vjmnw?autoplay=1?feature=oembed
इसके पूर्व अजगर ने बकरी को ऐंठकर मार डाला था। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर को पकडक़र जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।


कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोडार में 12 फिट लंबे व भारी-भरकम अजगर (Huge python) ने आतंक मचा रखा था। कुछ दिन पहले उसने एक बकरी को पकड़ लिया और उसे निगलने की तैयारी कर रहा था।
इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे मार भगाया। इस बीच बकरी की मौत हो गई थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह गांव की एक महिला खेत की ओर काम करने गई थी।
इसी बीच घात लगाकर बैठे उसी विशालकाय अजगर (Huge python) ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि महिला के पैर में अजगर के दांतों के खरोंच ही आए और वह बच निकली। महिला का शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी।
Video: विशालकाय अजगर का निवाला बनते-बनते बची महिला, बकरी को ऐंठकर मार डाला, फिर हुआ ये...
वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और अजगर (Python) को बोरे में भरकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। अजगर करीब 12 फिट लंबा व भारी-भरकम था। अजगर के गांव से काफी दूर जंगल में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.