WEST BENGAL—चेयर पोएट्री इवनिंग अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव का ऑनलाइन आगाज 01 को

01 से 5 नवंबर तक चलेगा महोत्सव , बुकर पुरस्कार विजेता ओकरी समेत देश-विदेश के रचनाकार करेंगे शिरकत

<p>WEST BENGAL&#8212;चेयर पोएट्री इवनिंग अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव का ऑनलाइन आगाज 01 को</p>
KOLKATA CHAIR POETRY EVENING 2020-कोलकाता. एक बार फिर से कोलकाता चेयर पोएट्री इवनिंग 2020 अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव का आगाज 01 नवंबर से होने जा रहा है। कोविड-19 के चलते इस बार कविता महोत्सव अन्य साल की तरह नहीं बल्कि ऑनलाइन होगा। 01 नवंबर से होने वाला कोलकाता अंतरराष्ट्रीय कविता महोत्सव 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान यूके, यूएसए, मैसेडोनिया, इटालिया, एस्टोनिया, नीदरलैंड, इजरायल और भारत समेत अन्य देशों के कवि अपने विचारों के साथ ऑनलाइन उपस्थित होंगे। 5 नवंबर तक चलने वाले इस कविता महोत्सव में सरबजीत गरचा, अश्वनी कुमार, साइमा आफरीन और सुनील भंडारी समेत कई भारतीय काव्य जगत के जाने-माने चेहरे शामिल होंगे।बुकर पुरस्कार विजेता लेखक बेन ओकरी, पुलित्जर पुरस्कार विजेता कवि विजय शेषाद्रि, पद्म श्री केकी दारूवाला, अशोक वाजपेयी, टीएस एलियट पुरस्कार विजेता जॉर्ज सर्जेट्स, एलिसा बायगिनी, हैरी मैन, हेलेन कार्डोना समेत दुनियाभर के अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।भारतीयों में नीलेश रघुवंशी, नबीना दास, गणेश विसपुते, मनोहर शेट्टी, प्रबल कुमार बसु, निलीम कुमार, ए.जे थॉमस और प्रिया सरुकाई चबरिया आदि उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान सिंगर म्यूजिक कंपोजर पी. दत्ता परफॉर्म करेंगी। कवि और महोत्सव के निदेशक सॉनेट मंडल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल ऑनलाइन आना पड़ रहा है जिसका अफसोस है.हिंदी कवि और महोत्सव के सहायक निदेशक तुषार धवल सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य दुनियाभर की कविताओं को लोगों तक पहुंचाना है। दुनिया कोरोना महामारी संकट से जूझ रही लेकिन इस प्रकार का संकट हमारे विचारों को रोक नहीं सकता।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.