जादवपुर विवि में स्नातक की सीटें खाली–জাডভপুর বিভিতে স্নাতকের আসন খালি

कई विषयों में 50 फीसदी तक सीटें खाली -आवेदन के बाद आंकड़ा हुआ साफ

<p>जादवपुर विवि में स्नातक की सीटें खाली&#8211;জাডভপুর বিভিতে স্নাতকের আসন খালি</p>
कोलकाता . जादवपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर दाखिले की दूसरी मेधा सूची जारी कर दी है। जेयू की ह्यूमैनिटिज विभाग के कई विषयों में 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं। जिन विद्यार्थियों के नाम दूसरी मेधा सूची में है वे आज यानी 19 अक्टूबर तक दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद रिक्त सीटों के आधार पर जेयू प्रबंधन तीसरी व नयी मेधा सूची जारी करेगा। वहीं साइंस विभाग की ऑनलाइन कक्षाएं 2 नवंबर से शुरू होने वाली है। कुछ प्रोफेसर इतने अधिक संख्या में खाली सीटों के पीछे का कारण बोर्ड परीक्षाओं के केवल प्राप्तांकों के आधार पर ही दाखिले को मानते हैं। आम तौर पर जेयू में भी प्रत्येक वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती थी। केवल वहीं विद्यार्थी जिनका बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक व जेयू की प्रवेश परीक्षा का प्राप्तांक अधिक होता था, उन्हें ही मेधा सूची में स्थान प्रदान किया जाता था। जेयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी मेधा सूची जारी होने के बाद अंग्रेजी की कुल 72 सीटों में से 43 सीटें, इकोनॉमिक्स की कुल 86 सीटों में से 50 सीटें, सोशियोलॉजी की कुल 52 सीटों में से 44 सीटें, कॉम्पेरेटिव लिटरेचर की कुल 72 सीटों में से 60 सीटें और इतिहास की कुल 72 सीटों में से 53 सीटें खाली हैं। इस बारे में जेयू के पदाधिकारी का कहना है कि चुंकि इस साल केवल बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर ही दाखिला लिया जा रहा है, इसलिए कई विद्यार्थी ऐसे भी होंगे जिन्होंने किसी विषय में अधिक प्राप्तांक तो प्राप्त किया है किन्तु वे उस विषय को लेकर भविष्य में पढ़ाई करने के इच्छुक ना हो। पहले चरण के दाखिले के बाद सीटें खाली रह जाने की यह भी एक प्रमुख वजह है। इस साल अतिमारी के कारण प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा सकी। महामारी के कारण इस साल काउंसिलिंग भी ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.