कोलकाता

हाथों में रचाई मेहंदी, आज रखेंगी व्रत

हरितालिका तीज: पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला उपवास पर रहेंगी सुहागिनें

कोलकाताSep 11, 2018 / 08:35 pm

Vanita Jharkhandi

हाथों में रचाई मेहंदी, आज रखेंगी व्रत


– पूर्व संध्या पर महानगर के बाजारों में रही चहल-पहल

कोलकाता . पति की लम्बी उम्र तथा मन भावन पति के लिए महिलाएं और कुंवारी युवतियां बुधवार को हरितालिका तीज का व्रत रखेंगी। मंगलवार से ही पर्व की तैयारियां देखी गई। महानगर के अलावा, हावड़ा, हुगली और बैरकपुर इलाके के बाजारों में चहल-पहल रही।

महिलाएं हाथों में मेहन्दी लगाते हुए दिखी। खासकर आवासनों में महिलाएं और युवतियां गाते-नाचते हुए मेहन्दी लगाती दिखीं। शॉपिंग मॉल में भी मेहन्दी लगवाने वालों की भीड़ थी। शॉपिंग कर तथा मेहन्दी लगाकर महिलाएं घर लौटीं।

महिलाएं हरी साड़ी, चूडिय़ां, बिछिया पहने के साथ श्रृंगार करेंगी। नई साड़ी पहनकर पूजा करेंगी।
शिव-पार्वती व गणेश की होगी पूजा

हरितालिका तीज के मौके पर महिलाएं निर्जला उपवास पर रहेंगी। कच्ची मिट्टी के शिव-पार्वती व गोद में गणेश की प्रतिमा की पूजा करेंगी। इनसे जुड़ी कथा सुनेंगी। बाजार में ऐसी प्रतिमाएं खरीदने वाली की भीड़ थी। साथ ही सुहाग की चीजें दान करने की सामग्री भी महिलाएं खरीदती दिखीं।

 

व्यवसायी के घर पर बमबाजी और फायरिंग
– बेलघरिया इलाके का मामला

कोलकाता . बेलघरिया 2 नम्बर रेल गेट के निकट समाजकंटकों ने एक व्यवसायी के घर पर बमबाजी करते हुए गोली भी चलाई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार इलाके के व्यवसायी गंगा सिंह व रोहित सिंह के घर को लक्ष्य करते हुए कुछ लोगों ने बम फेंके और गोली चलाई। साथ ही व्यवसायी के घर में तोडफ़ोड़ भी की। असमाजिक तत्वों हमले से रोहित के भाई का सिर फट गया। रोहित सिंह ने इस बारे में राना विश्वास के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले राना शराब के नशे में था और सिंह की मिठाई की दुकान में आकर पानी मांगा। नहीं देने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसके के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद से राना फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.