डिलिवरी ब्वाए ने अपने ही सहकर्मियोंपर किया चाकू से हमला, मौके से हुआ फरार

दोनों को नेशनल मेडिकल अस्कालेज में ले जाया गया। जहां एक जन को चिकित्सा के बाद छोड़ दिया वही दूसरे का इलाज चल रहा है।

<p>डिलिवरी ब्वाए ने अपने ही सहकर्मियोंपर किया चाकू से हमला, मौके से हुआ फरार</p>

कोलकाता
कोलकाता के महेंद्र रॉय लेन में बुधवार को बहुराष्ट्रीय सामान और सेवा कंपनी के शाखा कार्यालय में एक डिलिवरी ब्वाएं ने अपने ही साथियों से विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। घटना स्थल पर दो लोग घायल हो गए। दोनों को नेशनल मेडिकल अस्कालेज में ले जाया गया। जहां एक जन को चिकित्सा के बाद छोड़ दिया वही दूसरे का इलाज चल रहा है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बहुमंजिला कार्यालय तापसिया थाना क्षेत्र में है। जांचकर्ताओं को शुरू में पता चला कि देबाशीष विश्वास का कथित तौर पर एक डिलीवरी बॉय की पत्नी के साथ विवाहेतर संबंध था। यही कारण है कि गौतम गुप्ता, सौरव डे, रोहित जायसवाल और कार्यालय के दो सहयोगियों ने दोपहर के समय बहुमंजिला इमारत के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसके साथ ही दोनें के बीच विवाद हुआ। जैसे-जैसे बहस आगे बढ़ती गई वैसे ही झड़प भी हाथापाई में बदल गई। पलक झपकते ही एक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और सामने वाले चार-पांच लोगों के ऊपर कूद गया। उसके बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई। समाचार लिखे जाने तक आरोपी के गिरफ्तार नहीं हुआ था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.