गेंद से खेलते समय बम फटने से एक किशोर की हुई मौत

टना सिउड़ी के नंबर 2 प्रखंड के अविनाशपुर क्षेत्र के क्षतीपुर गांव की है। बम इलाके में कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

<p>गेंद से खेलते समय बम फटने से एक किशोर की हुई मौत</p>


सिउड़ी
गेंद समझ कर खेलते समय बम फटने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना सिउड़ी के नंबर 2 प्रखंड के अविनाशपुर क्षेत्र के क्षतीपुर गांव की है। बम इलाके में कैसे पहुंचा, इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। रविवार को स्थानीय लोगों ने कैनर के किनारे एक सुनसान घर से तेज आवाज सुनी। सभी आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो देखा कि शेख नसीरुद्दीन नाम का एक 11 वर्षीय लड़का खून से लथपथ हालत में पड़ा है। उसे सुल्तानपुर उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार नसीरुद्दीन यह कहकर घर से निकला था कि वह खेलने जा रहा है। वह खाल के किनारे अकेला खेल रहा था। बम कैसे फटा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि वह गेंद से खेल रहा था तभी यह दुर्घटना घटी। खबर मिलते ही पाडूई थाने की पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाके में कोई बम तो नहीं है इसकी तलाश की जा रही है। इस घटना को लेकर गांव में क्रोध व शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.