किशनगढ़

आर्टस फेस्ट में कला, संस्कृति और देशभक्ति की धूम

5 Photos
Published: November 30, 2019 08:45:06 pm
1/5

समारोह में विभिन्न स्कूलों से आई छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति किया। छात्राओं ने नृत्य के अनुसार परिधान और गहनोंं का भी खूब ध्यान रखा।

2/5

राजस्थानी संस्कृति के रंग खूब देखने को मिले। छात्राएं राजस्थानी परिधान में सज-धज कर आई और चरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, भंवई नृत्य खी प्रभावी प्रस्तुति दी। महाविद्यालय में राजस्थानी थीम पर सेल्फी पॉइन्ट भी बना गया। इस पांइन्ट पर छात्राओं ने हाथ में मटकी लेकर, पगड़ी पहनकर खूब फोटो खिंचवाए। वहीं अन्य सेल्फी पॉइन्ट हॉरर थीम पर बनाया गया। यहां भी छात्राओं की भीड़ रही। बिस्कट पीजा को लेकर भी छात्राओं में जिज्ञासा रही।

3/5

छात्राओं ने सैनिकों के सम्मान में प्रस्तुति दी। सैनिकों की देश भक्ति को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि सीबीईओ राजेन्द्र कुमार शर्मा, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में विजेती रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. वन्दना भटनागर ने कहा कि महाविद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं के साथ होम साईंस प्रदर्षनी, फेट, कामर्स एवं मेनेजमेन्ट फेस्ट सहित कई कार्यक्रमों का एक साथ आयोजन किया गया।

4/5

फेस्ट के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

5/5

छात्राओं ने रंगबिरंगी रंगोलियां बनाई। बहुत कम समय में छात्राओं ने रंगोलियां बनाई। इस दौरान उनका उत्साह देखते ही बना।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.