होलिका दहन के साथ लिया स्वर्णिम खंडवा का संकल्प

लोगों ने कहा- हरियाली को हां, प्लास्टिक को ना, पत्रिका के अभियान को होली दहन पर मिला शहरवासियों का साथ, नगर निगम और अनमोल विहार कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में पत्रिका के अभियान के तहत शपथ ली गई

<p>holi and swarnim bharat abhiyan news</p>
खंडवा. ‘हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। देशहित को सदैव निजीहित से ऊपर रखते हुए देश की समृद्ध विरासत और प्रकृति का सम्मान
करेंगे। जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी के साथ समानता का व्यवहार रखेंगे।
पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए अपने शहर खंडवा को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए इस साल अपने जीवन के 70 घंटे समर्पित करेंगे। ये संकल्प सोमवार को होलिका दहन के साथ शहरवासियों ने लिया। इस साल गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह से शुरू किए स्वर्णिम भारत अभियान के तहत इस साल 70 घंटे यानि 11.5 मिनट रोज यानि हर रोज शहर को स्वच्छ बनाने के लिए समर्पित करना है। शहर में नगर निगम और अनमोल विहार कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में पत्रिका के अभियान के तहत शपथ ली गई।
यहां इन्होंने दिखाया उत्साह
नगर निगम परिसर में होलिका दहन में अग्रवाल समाजजन ने स्वर्णिम भारत अभियान के तहत शपथ ली। विमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, हितेश, हुकुम, आशीष, अमित अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे। उधर, अनमोल विहार कॉलोनी में पत्रिका अभियान के तहत हरियाली को हां और प्लास्टिक को ना की शपथ लेते हुए कंडों की होली जलाई गई। धूमेश्वर महादेव मंदिर में सतीश मौर्य, अंकित गुप्ता, संजय गीते, कल्याणी गीते, महिमा वाटके, वंशिका मौर्य, अक्षिता, श्रेया कुशवाह, तनिशा पटेल, माही सावनेर, वैष्णवी वाटके, स्नेहा तिवारी सहित अन्य की उपस्थिति में शपथ ली गई। पत्रिका के अभियान के तहत बी क्लीन, गो ग्रीन का नारा भी दिया गया है।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.