खंडवा में ऑक्सीजन की कमी से 11 की मौत, कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

खंडवा में ऑक्सीजन की कमी से 11 की मौत, कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

<p>11 died due to lack of oxygen in Khandwa, Collector reached hospital</p>
खंडवा. जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में मौतों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक करीब 11 शवों को मार्चुरी वार्ड में रखवाया गया है। बताया गया कि जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन की कमी से 11 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से गुरुवार रात आठ बजे से 12 बजे के बीच चार घंटे के बीच में ही 11 मरीजों की मौत हो गई। डीन अनंत पवार ने बताया कि हमारे पास ऑक्सीजन बेड अब नहीं बचे हैं। वहीं शुक्रवार सुबह हुई मौतों की जानकारी के बाद सुबह करीब आठ बजे कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल के कोविड वार्ड पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं लगातार हो रही मौतों से घबराए भर्ती मरीजों ने अपने परिजन को फोन कर अस्पताल से बाहर ले जाने की गुहार लगाई। परिजनों को कहना है जिला अस्पताल के अंदर ऑक्सीजन सहित सही इलाज नहीं मिल रहा है। जिससे लगातार मरीजों की मौतें हो रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.