MP में होगी विश्व स्तरीय मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब की स्थापना

– खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने की समीक्षा

<p>मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब (प्रतीकात्मक फोटो)</p>
कटनी. MP में होगी विश्व स्तरीय मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब की स्थापना। इस महत्वाकांक्षी परियोजने के बाबत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सूबे के आला अफसरों संग सम्यक चर्चा की। साथ ही मंत्री ने उपार्जन कार्यों एवं बारदानों की समीक्षा कर अधिकारियों को अग्रिम रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब के बाबत प्रमुख सचिव फैज़ अहमद किदवई ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश को देश के प्रमुख भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित किया जाएगा। विश्व स्तरीय मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब का निर्माण आगामी 52 माह में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च 2024 तक परियोजना अपना मूर्त स्वरूप प्राप्त कर लेगी।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नाश्वान सामग्री के लिए हवाई अड्डों पर सेंटर फॉर पेरिशबल कार्गो की स्थापना के कार्यों की प्रगति की जानकारी भी हासिस की। इस मामले में प्रमुख सचिव किदवई ने बताया कि इस परियोजना का संचालन अप्रैल 2022 में शुरू करने का लक्ष्य है।
मंत्री ने उद्योगों के अनुकूल परिसंपत्तियों के उन्नयन व आधुनिकीकरण, मुद्रीकरण एव लॉजिस्टिक्स संचालन का डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से एंड टू एंड एंटीग्रेशन करने पर भी विचार विमर्श किया। प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में उपलब्ध मौजूदा परिसंपत्तियों का उन्नयन किया जा रहा है। उनके आधुनिकीकरण एवं मुद्रीकरण का आंकलन कर उद्योगों के अनुकूल संसाधनों के उन्नयन का कार्य प्रगति पर है। इसे समय-सीमा 31 मार्च 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। लॉजिस्टिक्स संचालन के लिए एंड टू एंड एंटीग्रेशन के बारे में किदवई ने बताया कि वेयर हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन संचालन के डिजिटाईजेशन से ग्राहक की संतुष्टि में वृद्धि एवं भागीदारों को अधिक मूल्य प्रदान करने से निर्माताओं, परिवहन एवं परिवहन संचालकों को एक प्रभावी सप्लाई चेन-मेनेजमेंट का अनुभव मिलेगा। इसके लिए प्रोफेशनल कंपनी की नियुक्ति कर एंड टू एंड एंटीग्रेशन के विज़न डाक्यूमेंट की संरचना व वर्तमान प्रक्रिया का अध्ययन एंड गैप एनालिसिस का कार्य प्रगति पर है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.