कटनी

शहर सरकार आपके द्वार: 12 वार्डों के लोगों की सुनी समस्याएं, 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण, 4 लाख से अधिक मिला राजस्व

शहर सरकार आपके द्वारा अभियान अंतर्गत नागरिकों को निगम की सुविधाएं देन के लिए जोन क्रमांक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आंगनबाड़ी भवन खिरहनी में आयोजित हुआ।

कटनीFeb 16, 2020 / 09:43 am

balmeek pandey

shahr sarkar aapke dwar camp in Katni

कटनी. शहर सरकार आपके द्वारा अभियान अंतर्गत नागरिकों को निगम की सुविधाएं देन के लिए जोन क्रमांक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर आंगनबाड़ी भवन खिरहनी में आयोजित हुआ। उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी अशफाक परवेज कुरैशी ने बताया कि नागरिकों को निकाय से संबंधित सेवाएं एवं सुविधाएं सरल तरीके से घर बैठे प्राप्त हो सकें। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए शासन आदेशानुसार निगम प्रशासन द्वारा शहर सरकार आपके द्वार अभियान तहत नगर के विभिन्न वार्डो का चयन कर चार जोनों में चार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 12 से 21 तक के नागरिकों हेतु जोन क्रमांक 2 आंगनबाडी भवन खिरहनी में सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में नागरिकों द्वारा अपनें बकाया संपत्तिकर की राशि रूपये 3 लाख 90 हजार 282, जलकर की राशि 15 हजार 143 जमा की गई। शिविर में नागरिकों ने 25 जन शिकायतें की। शिकायतों का तत्काल ही निराकरण किया गया। ई-नगर पालिका एप की जानकारी दी जाकर 12 नागरिकों को एप डाउनलोडिंग का कार्य कराया गया। निगमायुक्त आरपी सिंह ने बताया कि वार्ड क्रमांक 22 से 33 तक के नागरिकों की सुविधा के लिए 17 फरवरी को जोन क्रमांक 3 साधूराम स्कूल परिसर टीसी बजान स्कूल में सुब 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

इसे कहते हैं मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती: 75 दिन में एक एकड़ में आलू की खेती से कमा रहे सवा लाख रुपये का मुनाफा

 

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर निगम चलाएगी कर वसूली अभियान
वित्तीय वर्ष 2019-20 की समप्ति एवं शेष बचे दिवसों में नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बकाया करों की वसूली अभियान चलाया जाएगा। लक्ष्य की के लिए बकाया करदाताओं के घर-घर जाकर दस्तक दी जाएगी। निगम के बकाया करों को जमा करने के लिए कहा गया है। नगारिकों की सुविधा की दृष्टि से निगम कार्यालय के अलावा निगम के जोन कार्यालयों व शहर सरकार द्वार शिविरों में भी निगम के बकाया करों को जमा करने की सुविधा दी जा रही है। जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी ने बताया कि राजस्व बकाया वसूली के लिए संबंधित कर्मचारियों के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर बकाया एवं सालहाल के करों की वसूली की जा रही है। बड़े बकायादारों द्वारा निगम के करों की राशि जमा न किये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाकर वसूली की जाएगी। निगमायुक्त आरपी सिंह ने समस्त बकाया करदाताओं से समय पर कर जमा कर कार्यवाही से बचने कहा है।

 

किसानों के खून-पसीने की कमाई बर्बाद, करोड़ों रुपये की हजारों क्विंटल धान अफसरों की लापरवाही से खराब, देखें वीडियो

 

12 वार्डों के लिए शिविर कल
शहर सरकार आपके द्वार अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अशफाक परवेज कुरैशी उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 22 से 33 तक के नागरिकों को नगर निगम की सुविधाए प्राप्त हो सके इसके लिए 17 फरवरी को साधूराम स्कूल परिसर स्थित टीसी बजान में सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिकों को नगर निगम की सेवाओं को प्रदान किया जाएगा।

Home / Katni / शहर सरकार आपके द्वार: 12 वार्डों के लोगों की सुनी समस्याएं, 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण, 4 लाख से अधिक मिला राजस्व

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.